Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में आज नीतीश कुमार दसवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
    बिहार

    बिहार में आज नीतीश कुमार दसवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में एक बार फिर नई सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार आज, बृहस्पतिवार को, दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

    नई सरकार में ज्यादातर पुराने मंत्री ही बने रहेंगे। भाजपा ने सम्राट चौधरी को अपना विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना है। माना जा रहा है कि दोनों ही नेता उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा अपने मंत्रियों में भी बहुत बड़ा बदलाव नहीं करेगी।

    कैबिनेट में नए चेहरे चिराग पासवान की लोजपा(आर), उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो और जीतन राम मांझी की हम से शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कई अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे। इसे एनडीए के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

    बुधवार को हुई बैठक में जदयू विधायक विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को नेता चुनने का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने समर्थन दिया। इसके बाद अन्य सहयोगी दलों ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की। उनके साथ चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, उपेंद्र कुशवाहा और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 20 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Nitish Kumar will take oath as Chief Minister for the tenth time in Bihar today.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 20 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठिठुरन, कई जिलों में कोहरे की संभावना

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.