Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Nov, 2025 ♦ 2:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»LPG उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, सब्सिडी के लिए समय सीमा 31 मार्च 2026
    झारखंड

    LPG उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, सब्सिडी के लिए समय सीमा 31 मार्च 2026

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    LPG
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देशभर के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) अनिवार्य कर दिया है। इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थी भी शामिल हैं।

    उपभोक्ता ई-केवाईसी मोबाइल ऐप के जरिए या नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर पूरा कर सकते हैं। सरकार ने कहा है कि 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की आठवीं और नौवीं रिफिल पर ₹300 की सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिन्होंने 31 मार्च 2026 तक ई-केवाईसी पूरी कर ली होगी। समय पर प्रमाणीकरण न कराने पर रिफिलिंग और सब्सिडी अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। हालांकि गैस आपूर्ति बाधित नहीं होगी, सिर्फ डीबीटी सब्सिडी रोकी जाएगी।

    रांची में LPG डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के अनुसार, शहर में लगभग 8.5 लाख लाभार्थी हैं, लेकिन आधे से अधिक ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इससे सब्सिडी और नियमित गैस आपूर्ति में दिक्कत हो सकती है। एसोसिएशन ने सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द ई-केवाईसी करने की अपील की है।

    ई-केवाईसी करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:

    • आधार कार्ड
    • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
    • गैस कनेक्शन नंबर
    • बैंक अकाउंट नंबर

    ई-केवाईसी प्रक्रिया

    • गैस कंपनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप और ‘आधार फेस आरडी’ ऐप डाउनलोड करें।
    • LPG आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
    • ई-केवाईसी विकल्प चुनें।
    • चेहरे की पहचान कराएं।
    • मोबाइल पर आए ओटीपी दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।

    मंत्रालय ने कहा है कि जिन उज्ज्वला योजना लाभार्थियों ने वर्ष में एक बार प्रमाणीकरण कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा करने की आवश्यकता नहीं है। समय पर ई-केवाईसी न करने पर उस वर्ष की सब्सिडी स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाला: ACB ने राजेंद्र जायसवाल को हिरासत में लिया

    2026 deadline for subsidy is March 31 E-KYC mandatory for LPG consumers LPG उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य सब्सिडी के लिए समय सीमा 31 मार्च 2026
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड शराब घोटाला: ACB ने राजेंद्र जायसवाल को हिरासत में लिया
    Next Article राज्य के मजदूरों के लिए सात राज्यों में प्रवासन सहायता केंद्र खोले जाएंगे

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग जेल में बंद कैदी खेमलाल महतो की इलाज के दौरान मौ’त, परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    November 16, 2025
    झारखंड

    वाराणसी में Phensedyl कफ सिरप सिंडिकेट का पर्दाफाश, रांची से सप्लाई होने का खुलासा

    November 16, 2025
    झारखंड

    राज्य के मजदूरों के लिए सात राज्यों में प्रवासन सहायता केंद्र खोले जाएंगे

    November 16, 2025
    Latest Posts

    रोहित शेट्टी ने किया ऐलान: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन जल्द, शो बंद होने की अफवाहों पर लगा विराम

    November 16, 2025

    स्कूल विवाद के चलते नाबालिग जूस विक्रेता को मा’रा चाकू

    November 16, 2025

    अनंतनाग में व्हाइट कॉलर टेरर केस: डॉक्टर के घर छापेमारी

    November 16, 2025

    पटना चौक-चौराहों पर PK का संन्यास पोस्टर, सियासत में तहलका

    November 16, 2025

    हजारीबाग जेल में बंद कैदी खेमलाल महतो की इलाज के दौरान मौ’त, परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    November 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.