Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कई सीटों पर जीत का पलड़ा भाजपा और जदयू के पक्ष में रहा। मुजफ्फरपुर के औराई से भाजपा की रमा निषाद, भागलपुर के बिहपुर से कुमार शैलेन्द्र, मुंगेर से कुमार प्रणय और जमालपुर से जदयू के नचिकेता मंडल जीत गए। पटना के बाकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन और मनेर से आरजेडी के भाई बिरेंद्र विजयी हुए। गया की इमामगंज (SC) सीट से हम पार्टी की दीपा कुमारी जीत गईं, जो कि जीतनराम मांझी की बहू हैं।
सुपौल के पिपरा से भाजपा के श्यामबाबू प्रसाद यादव, पूर्वी चंपारण के रक्सौल से भाजपा के प्रमोद कुमार और लौरिया से भाजपा के विनय बिहारी जीत दर्ज की। जदयू की लेशी सिंह भी लौरिया से विजयी हुईं।
पूर्वी चंपारण में सुगौली से लोजपा के राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, हरसिद्धि (SC) से भाजपा के कृष्णनंदन पासवान, गोविंदगंज से लोजपा के राजू तिवारी और केसरिया से जदयू की शालिनी मिश्रा ने जीत हासिल की। कल्याणपुर से भाजपा के सचीन्द्र प्रसाद सिंह, मधुबन से भाजपा के राणा रणधीर और मोतिहारी से भाजपा के प्रमोद कुमार विजयी रहे।

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में जदयू के पंकज कुमार, मधुबनी के खजौली से भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद, झंझारपुर से भाजपा के नीतीश मिश्रा और फूलपरास से जदयू की शीला मंडल जीत दर्ज की।
पूर्णिया की अमौर सीट से एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान, धमदाहा से जदयू की लेशी सिंह और पूर्णिया से भाजपा के विजय खेमका विजयी रहे। कटिहार के बरारी से जदयू के विजय सिंह और कोढ़ा (SC) से भाजपा की कविता देवी ने जीत हासिल की।
इन परिणामों के साथ भाजपा और जदयू की स्थिति राज्य में मजबूत दिखाई दे रही है।
Also Read : पाकुड़ में नेहरू जयंती धूमधाम से मनाई, सांसद-विधायकों ने किया माल्यार्पण

