Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों के साथ कई सीटों पर परिणाम भी साफ होने लगे हैं। इसी बीच दो महत्वपूर्ण सीटों मोकामा और कुचायकोट से जेडीयू के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
मोकामा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह ने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है। लंबे समय से चर्चा में रहे अनंत सिंह की इस जीत का जश्न उनके समर्थक जोर-शोर से मना रहे हैं।
इसी तरह कुचायकोट सीट पर JDU उम्मीदवार अमरेंद्र पांडे ने भी बड़ी बढ़त बनाते हुए शानदार जीत हासिल की है। शुरुआती राउंड से ही वे आगे चल रहे थे और आखिरकार वे भारी मतों से विजयी रहे।

दोनों सीटों पर जीत के बाद JDU खेमे में उत्साह की लहर है। पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल बना हुआ है।
Also Read : बिहार चुनाव: मोकामा और कुचायकोट में JDU का दम, अनंत सिंह और अमरेंद्र पांडे की बड़ी जीत
Also Read : झारखंड स्थापना दिवस : रांची बनी रंगों और संस्कृति की जीवंत गैलरी, वॉल पेंटिंग्स ने खींचा ध्यान
Also Read : झारखंड हाईकोर्ट की सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Also Read : 98 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

