Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Nov, 2025 ♦ 3:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार चुनाव 2025 : भारत-नेपाल सीमा तीन दिन के लिए सील, जयनगर-जनकपुर ट्रेन सेवा भी बंद
    बिहार

    बिहार चुनाव 2025 : भारत-नेपाल सीमा तीन दिन के लिए सील, जयनगर-जनकपुर ट्रेन सेवा भी बंद

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Madhubani : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत-नेपाल सीमा को आज यानी 8 नवंबर से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक पूरी तरह सील कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं बटालियन, जयनगर ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी दी है।

    इस दौरान जयनगर-जनकपुर-बिजलपुरा रेल सेवा भी 72 घंटे के लिए बंद रहेगी। शनिवार 8 नवंबर को ट्रेन का आखिरी फेरा चलेगा, जबकि 12 नवंबर से ट्रेनें फिर सामान्य रूप से चलेंगी। रोजाना तीन फेरे वाली यह ट्रेन दोनों देशों के हजारों यात्रियों के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है।

    अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए कड़ी निगरानी

    SSB कमांडेंट ने पत्र में स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी तरह की अवैध घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। सीमा के प्रमुख चौकियों भिट्ठामोड़, सोनबरसा, लौकहा और जयनगर पर जवानों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें 24 घंटे गश्त कर रही हैं। ड्रोन से निगरानी बढ़ा दी गई है और बॉर्डर चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

    नेपाल की ओर से भी अलर्ट

    नेपाल के धनुषा जिले में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल पुलिस के DSP गणेश बहादुर बम ने बताया कि SSB के साथ समन्वय में सभी बॉर्डर पॉइंट बंद कर दिए गए हैं।

    डीएम की अपील

    मधुबनी के जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। यह कदम बिहार के सीमावर्ती 7 जिलों पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्वी चंपारण में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा। इन जिलों की कई सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है।

    SSB के प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव समाप्त होने के बाद सीमा और ट्रेन सेवा सामान्य कर दी जाएगी। फिलहाल सुरक्षा और शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Also Read : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

    Bihar Elections 2025: India-Nepal border sealed for three days Jaynagar-Janakpur train service also suspended जयनगर-जनकपुर ट्रेन सेवा भी बंद बिहार चुनाव 2025 : भारत-नेपाल सीमा तीन दिन के लिए सील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
    Next Article पीएम मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी… जानें कहां

    Related Posts

    बिहार

    अमित शाह का महागठबंधन पर हमला, कहा – बिहार में “ठगबंधन” बनाम “पांच पांडव” की लड़ाई

    November 8, 2025
    ट्रेंडिंग

    महनार के RJD उम्मीदवार पर FIR दर्ज… जानें क्यों

    November 8, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव : PM मोदी बोले- NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की

    November 8, 2025
    Latest Posts

    सीएम हेमंत बने प्रवासी कामगारों के सहारा, ट्यूनीशिया से सुरक्षित वापस लौटे झारखंड के मजदूर

    November 8, 2025

    बोकारो एयरपोर्ट में बाधा बने बूचड़खानों पर चला बुलडोजर

    November 8, 2025

    बेड़ो में महादानी मैदान के आसपास निषेधाज्ञा लागू, पांच या अधिक लोगों के जुटने पर रोक

    November 8, 2025

    WPC नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप बैंगलोर 2025 के लिए झारखंड टीम का ऐलान

    November 8, 2025

    गैंगस्टर फहीम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 75 साल की उम्र में जेल से मिलेगी आजादी

    November 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.