Johar Live Desk : देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट के बाद ब्रेक लग गया है। 4 दिन तक टूटने के बाद आज यानी 7 नवंबर की सुबह सोना चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का दाम 112,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमत बढ़ी है।
अन्य शहरों में सोने की कीमत
- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु : 24 कैरेट सोना 122,580 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 112,360 रुपये प्रति 10 ग्राम।
- अहमदाबाद : 24 कैरेट 122,630 रुपये, 22 कैरेट 112,410 रुपये।
- जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ : 24 कैरेट 122,730 रुपये, 22 कैरेट 112,510 रुपये।
- भोपाल : 24 कैरेट 122,630 रुपये, 22 कैरेट 112,410 रुपये।
सोने की बढ़ती कीमत के कारण
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में सरकारी शटडाउन लंबा होने और डॉलर में गिरावट के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। ग्लोबल अनुमान के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि दिसंबर 2026 तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं, ANZ का अनुमान है कि अगले साल मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा। DSP मेरिल लिंच भी गोल्ड में तेजी जारी रहने का संकेत दे रहा है।
चांदी की कीमत
सोने के साथ चांदी का दाम भी बढ़ा है। 7 नवंबर को चांदी की कीमत 152,600 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.60 डॉलर प्रति औंस है। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में सोने-चांदी की कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल दोनों फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं।

Also Read : बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन

