Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस ने भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, DC से की कार्रवाई की मांग
    झारखंड

    कांग्रेस ने भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, DC से की कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : मानगो प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने जिला उपायुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी को एक पत्र लिखकर भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने दोनों दलों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता मानगो नगर निगम पदाधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी सामग्री (बाल्टी) का वितरण कर रहे हैं।

    कांग्रेस ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि जदयू और भाजपा नेताओं पप्पू सिंह, विजय तिवारी, अजीत सिंह उर्फ जीतू प्रमार और बाला प्रसाद द्वारा आम नागरिकों को सरकारी वस्तुएं बांटी गई हैं। इस वितरण की तस्वीरें और वीडियो जदयू नेता अजीत कुमार सिंह के फेसबुक अकाउंट पर साझा किए गए हैं, जिनमें सरकारी सामग्रियों का प्रचार-प्रसार खुलेआम देखा जा सकता है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आदर्श आचार संहिता के दौरान सरकारी वस्तुओं का वितरण या किसी को लाभ पहुंचाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके, भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने इसका उल्लंघन किया है।

    उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सिंह गुड्डू ने आरोप लगाया कि यह कृत्य आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है और इसमें नगर निगम अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है।

    Also Read : बिहार चुनाव 2025 : अररिया में PM मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा – ‘फिर एक बार NDA सरकार’

    Congress accuses BJP-JDU workers of violating the code of conduct DC से की कार्रवाई की मांग demands action from DC कांग्रेस ने भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानगो में बेकाबू सांड़ ने महिला की ले ली जान
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 1 बजे तक 42% से अधिक मतदान

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    आदिवासी

    JPSC-JSSC विवाद: ED के लिए सरकार तैयार, वार्ता अब भी जारी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.