Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में कहा कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे और दक्षिण अफ्रीका को G20 में शामिल नहीं होना चाहिए। ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए यह फैसला लेने की बात कही।
दक्षिण अफ्रीका इस वर्ष 1 दिसंबर से एक साल के लिए G20 की अध्यक्षता संभालेगा और 22 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग में समूह के नेताओं की शिखर बैठक आयोजित करेगा। यह पहला मौका होगा जब G20 सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप पर होगा।
भारत ने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक G20 का अध्यक्ष पद संभाला और सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आए थे।

G20 में कुल 19 देश शामिल हैं, जिनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के अलावा यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ भी शामिल हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को G20 का स्थायी सदस्य बनने का दर्जा मिला।
ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और दक्षिण अफ्रीका में हाल की परिस्थितियों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि मियामी पीढ़ियों से दक्षिण अफ्रीका में कम्युनिस्ट अत्याचार से भाग रहे लोगों के लिए आश्रय स्थल रहा है और विश्व के विभिन्न हिस्सों में हो रही घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए।
Also Read : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,783 पर और निफ्टी 25,664 के पार

