Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»प्रियंका गांधी बेतिया-बगहा में करेंगी चुनावी सभाएं, रोड शो के बाद जनसमूह को करेंगे संबोधित
    बिहार

    प्रियंका गांधी बेतिया-बगहा में करेंगी चुनावी सभाएं, रोड शो के बाद जनसमूह को करेंगे संबोधित

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रियंका गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पश्चिम चंपारण जिले में दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होने जा रही है। चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां और प्रचार-प्रसार जोर पकड़ चुका है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को बेतिया और बगहा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

    प्रियंका गांधी की पहली सभा चनपटिया के FCI खेल मैदान और दूसरी बगहा के हरनाटांड़ मैदान में आयोजित होगी। चनपटिया में वे महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन और बगहा में महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगी।

    प्रशासन ने प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। FCI मैदान में बैरिकेडिंग की गई है और लगभग 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भीड़ नियंत्रण और वाहन पार्किंग की निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

    प्रियंका गांधी की रोड शो और सभाओं में बड़ी संख्या में कांग्रेस और राजद समर्थक भी शामिल हुए। दो दिन पहले उन्होंने समस्तीपुर में भी रोड शो किया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व DGP ब्रजकिशोर रवि के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।

    प्रियंका गांधी ने सहरसा में सभा के दौरान कहा कि हाल ही में SIR के माध्यम से 65 लाख वोट कट गए। उनका कहना था कि वोट कटना जनता के अधिकारों पर हमला है और इसे रोकना जरूरी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वोट का सही इस्तेमाल करें और किसी भी तरह की अनियमितताओं को न होने दें।

    Also Read : वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज PM मोदी से मिलेगी

    FCI मैदान कांग्रेस चुनाव 2025 चुनाव प्रचार जनसभा पश्चिम चंपारण प्रियंका गांधी बगहा बेतिया महागठबंधन रोड शो वोटिंग समस्तीपुर सुरक्षा व्यवस्था हरनाटांड़ मैदान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज PM मोदी से मिलेगी
    Next Article सर्दियों में मूली खाना सेहत के लिए फायदेमंद… जानें इसके 5 बड़े लाभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.