Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के रेल यात्रियों के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस चल सकती हैं। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने छह नई रूट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। यह सुझाव रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की सिफारिश के बाद तैयार किया गया।
प्रस्ताव के अनुसार रांची-रायपुर, रांची-राउरकेला, रांची-बेंगलुरु, रांची-पुणे (वाया पणवेल), रांची-नई दिल्ली और रांची-मुंबई (एलटीटी) के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की गई है। पहले रांची-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा हो चुकी है, लेकिन यह योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, रांची-वाराणसी वंदे भारत के लिए रूट तय कर लिया गया है। हावड़ा-राउरकेला और हटिया-रायपुर रूट के लिए प्रस्ताव दो बार भेजे जा चुके हैं। रांची-बेंगलुरु, हटिया-पुणे और नई दिल्ली रूट पर स्लीपर वंदे भारत चलाने का फैसला रेलवे बोर्ड के नीति निर्णय पर निर्भर करेगा।

मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों की स्थिति
- रांची-पटना और रांची-वाराणसी वंदे भारत में त्योहारों के समय सीटें जल्दी भर रही हैं।
- रांची-पटना ट्रेन फिलहाल खाली चल रही है।
- रांची-वाराणसी वंदे भारत में 10 नवंबर तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
- रांची-हावड़ा वंदे भारत में भी भारी भीड़ है और 3 नवंबर तक सभी बर्थ बुक हैं।
अन्य प्रमुख ट्रेनों का शेड्यूल
- गया-मुंबई एलटीटी (रांची मार्ग) – सप्ताह में 1 दिन
- हटिया-एलटीटी – सप्ताह में 2 दिन
- रांची-एलटीटी – सप्ताह में 1 दिन
- हटिया-पुणे स्पेशल – सप्ताह में 2 दिन
- हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु – सप्ताह में 1 दिन
- बेंगलुरु स्पेशल – सप्ताह में 2 दिन
नई वंदे भारत एक्सप्रेस की संभावनाओं ने यात्रियों में फिर उम्मीदें जगा दी हैं। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद इनमें से कुछ रूट जल्द ही शुरू हो सकते हैं।
Also Read : जुबिन गर्ग की अंतिम फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ रिलीज, फैंस में भारी उत्साह
Also Read : ‘रन फॉर यूनिटी’ में राष्ट्रीय समरसता का संदेश दे गयी कोडरमा पुलिस
Also Read : कम उम्र में बढ़ रही आंखों की बीमारियां: डिजिटल लाइफस्टाइल और एसी बन रहे ड्राई आइज की बड़ी वजह

 

