Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एंबुलेंस नहीं मिलने से अलबन तिर्की की मौ’त, CHC की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
    जोहार ब्रेकिंग

    एंबुलेंस नहीं मिलने से अलबन तिर्की की मौ’त, CHC की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read55
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एंबुलेंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। एंबुलेंस महीं मिलने के कारण गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। करीब ढाई घंटे तक मरीज अस्पताल में तड़पता रहा, लेकिन न तो एंबुलेंस आई और न ही अस्पताल प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया।

    रौशनपुर में विक्षिप्त युवक ने किया हमला

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना जारी थाना क्षेत्र के रौशनपुर गांव की है। 55 वर्षीय अलबन तिर्की, पिता स्व. जोसेफ तिर्की, पर एक कथित रूप से विक्षिप्त युवक प्रदीप खलखो ने कोड़ी (लकड़ी की लाठी) से सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को चैनपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

    डॉक्टरों ने रेफर किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं

    अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण मरीज को नहीं भेजा जा सका। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कई बार फोन किया, लेकिन हर बार यही जवाब मिला — “नजदीकी कोई वाहन उपलब्ध नहीं है।” करीब ढाई घंटे तक अलबन तिर्की अस्पताल में तड़पते रहे। अंततः जब घाघरा से एंबुलेंस पहुंची, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    एसईएमओ मौजूद थे, फिर भी नहीं मिली सहायता

    घटना के वक्त अस्पताल में एसईएमओ डॉ. धनुराज सुब्रह्मरु मौजूद थे। वे पहले से ही अस्पताल में अवैध वसूली प्रकरण की जांच के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें भी घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने कोई पहल नहीं की। ग्रामीणों ने सवाल उठाया — “जब अस्पताल में वाहन खड़ा था, तो मरीज को उसी गाड़ी से क्यों नहीं भेजा गया?” अस्पताल कर्मी और अधिकारी सिर्फ कागजी प्रक्रिया में उलझे रहे, जबकि मरीज एंबुलेंस के इंतजार में दम तोड़ता रहा।

    ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

    इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि चैनपुर सीएचसी में अनियमितता और वसूली के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।

    Also Read : रांची प्रशासक ने छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा, दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश

    CHC की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा एंबुलेंस नहीं मिलने से घायल की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो उचक्कों के धराते ही सॉल्व हो गये छह पेंडिंग केस
    Next Article डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.