Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची प्रशासक ने छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा, दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची प्रशासक ने छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा, दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read30
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशासक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरुवार को शहर के प्रमुख तालाबों और घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासक ने अधिकारियों और कर्मियों से कहा कि छठ महापर्व नजदीक है, इसलिए सभी कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण में पूजा-अर्चना का अनुभव प्राप्त हो सके।

    बटन तालाब

    निरीक्षण के दौरान बटन तालाब की सफ़ाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। प्रशासक ने निर्देश दिए कि सफ़ाई निरंतर अभियान के रूप में जारी रहे।

    • सीढ़ियों पर नाम या नंबर लिखने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो।
    • सीढ़ियों की पेंटिंग शीघ्र पूर्ण की जाए।
    • विशेष प्रकाश व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए।
    • सुरक्षा की दृष्टि से बैरिगेटिंग का काम तुरंत पूरा किया जाए।
    • संपर्क पथों की सफ़ाई नियमित रूप से हो और एंट्री पॉइंट पर जल छिड़काव किया जाए।
    • तालाब परिसर में क्षतिग्रस्त सड़क के पास बोलार्ड लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    शालीमार तालाब, धुर्वा

    यहां की सफ़ाई व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। प्रशासक ने निर्देश दिए कि विशेष सफ़ाई अभियान लगातार जारी रहे।

    • तालाब की गहराई के अनुसार बैरिगेटिंग और लाल रिबन लगाए जाएं।
    • श्रद्धालुओं को केवल विसर्जन कुंड में ही पूजा सामग्री डालने के लिए जागरूक किया जाए।

    जगन्नाथपुर तालाब

    प्रशासक ने निर्देश दिए कि यहाँ युद्धस्तर पर सफ़ाई अभियान चलाया जाए और मानवबल बढ़ाया जाए।

    • तालाब की रूपरेखा में सुधार कर सुंदरता बढ़ाई जाए।
    • फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का बड़े पैमाने पर छिड़काव किया जाए।
    • अभियंत्रण शाखा की टीम पाथवे पर पेवर ब्लॉक बिछाकर समतलीकरण करे।
    • हाई मास्ट लाइट की स्थापना की जाए।
    • वीड हार्वेस्टिंग मशीन के माध्यम से जल की निरंतर सफ़ाई सुनिश्चित की जाए।

    धुर्वा डैम

    धुर्वा डैम में सफ़ाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

    • मजबूत चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाएँ समय पर पूर्ण की जाएँ।
    • गहराई को देखते हुए सुरक्षा हेतु बैरिगेटिंग और लाल रिबन लगाए जाएँ।
    • संपर्क पथों की नियमित सफ़ाई सुनिश्चित की जाए।

    प्रशासक ने कहा कि रांची नगर निगम का लक्ष्य है कि छठ महापर्व के अवसर पर सभी घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रकाशमय बनाया जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निरंतर निगरानी और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासकगण, स्वच्छता और अभियंत्रण विभाग के अधिकारी तथा अन्य निगम कर्मी भी मौजूद थे।

    Also Read : निगम प्रशासक का इंफोर्समेंट टीम को सख्त निर्देश- युद्धस्तर पर चलाया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान

    issues security and cleanliness guidelines Ranchi Administrator reviews preparations for Chhath festival दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश रांची प्रशासक ने छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार महागठबंधन के पोस्टर से हटाया गया जेएमएम का लोगो
    Next Article दो उचक्कों के धराते ही सॉल्व हो गये छह पेंडिंग केस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.