New Delhi : दिल्ली से पटना जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी के कारण उसे वापस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतारा गया। उड़ान के दौरान पायलट को गड़बड़ी का पता चला, जिसके बाद विमान को सुरक्षित दिल्ली वापस लाने का फैसला लिया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
क्या हुआ था?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG 497) ने गुरुवार को सुबह 9:41 बजे दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ देर बाद पायलट को तकनीकी खराबी का अहसास हुआ। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और बोइंग 737-8A विमान को वापस दिल्ली में उतारने की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान को आपात स्थिति में सुरक्षित लैंड कराया गया।
यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
लैंडिंग के बाद विमान की गहन जांच शुरू कर दी गई है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ताकि उनकी यात्रा में कम से कम असुविधा हो।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहला मामला नहीं है। दो महीने पहले स्पाइसजेट के एक विमान को भी दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी, जो 200 से अधिक यात्रियों को लेकर श्रीनगर जा रहा था। इसके अलावा, अगस्त में दुबई जा रहे एक विमान को सूरत से टेकऑफ के बाद अहमदाबाद में उतारा गया था।
Also Read : प्रभास का 46वां जन्मदिन: ‘बाहुबली’ से मिली देश-दुनिया में पहचान, जानिए उनके जीवन की खास बातें