Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Apr, 2026 ♦ 9:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन रेड हंट’ : 104 लाल वारंटों का निष्पादन, 51 अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन रेड हंट’ : 104 लाल वारंटों का निष्पादन, 51 अपराधी गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमडेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सिमडेगा पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन रेड हंट” ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान को शुरू हुए दो महीने पूरे हो चुके हैं और इस अवधि में पुलिस ने अब तक कुल 104 स्थायी (लाल) वारंटों का निष्पादन कर लिया है। इनमें से 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

    अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि 19 लाल वारंटी अब जीवित नहीं हैं, जिनके खिलाफ कुल 21 वारंट जारी थे। पुलिस ने उनके मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में जमा कर दिए हैं। वहीं, चार लाल वारंट ऐसे थे जिन्हें विभिन्न कारणों से (जैसे — आरोपी पहले से जेल में होना, पता अन्य जिले का होना या जमानत मिल जाना) न्यायालय को वापस किया गया।

    कब-कब कितने हु गिरफ्तार

    “ऑपरेशन रेड हंट” के तहत अब तक कुल 11 चरणों में कार्रवाई की गई।

    • पहले चरण में – 10 गिरफ्तारी, 12 वारंट निष्पादित
    • दूसरे चरण में – 4 गिरफ्तारी, 5 वारंट
    • तीसरे चरण में – 9 गिरफ्तारी, 9 वारंट
    • चौथे चरण में – 5 गिरफ्तारी, 5 वारंट
    • पांचवें चरण में – 1 गिरफ्तारी, 1 वारंट
    • छठे चरण में – 1 गिरफ्तारी, 1 वारंट
    • सातवें चरण में – 7 गिरफ्तारी, 10 वारंट
    • आठवें चरण में – 1 गिरफ्तारी, 1 वारंट
    • नौवें चरण में – 5 गिरफ्तारी, 2 वारंट
    • दसवें चरण में – 2 गिरफ्तारी, 10 वारंट
    • ग्यारहवें चरण में – 6 गिरफ्तारी

    इस तरह कुल 51 अपराधियों को गिरफ्तार कर 73 वारंट निष्पादित किए गए।

    6 लाल वारंटियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    “ऑपरेशन रेड हंट” के दबाव में अब तक 6 लाल वारंटियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा 3 वारंट वापस किए गए,  जिनमें एक आरोपी पहले से ही किसी अन्य केस में जेल में था, एक का पता दूसरे जिले का पाया गया और एक आरोपी रांची जेल में पहले से बंद था।

    19 वारंटियों की हो चुकी है मौत

    अभियान के दौरान सत्यापन में यह पाया गया कि विभिन्न थानों के 19 वारंटी मृत हैं, जिनपर 21 वारंट जारी थे। इनमें सिमडेगा (5), टीटांगर (1), ओड़गा (1), रंगारीह (1), बांसजोर (2), कुरडेग (1), बानो (5), महाबुआंग (1), जलडेगा (1) और गिरदा (1) क्षेत्र के वारंटी शामिल हैं।

    दो महीने में 100 से ज्यादा मामलों का निष्पादन

    ऑपरेशन रेड हंट की शुरुआत से पहले सिमडेगा जिले में कुल 309 स्थायी (लाल) वारंटी लंबित थे। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस लगातार चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई कर रही है। दो माह में 100 से अधिक वारंट निष्पादन का आंकड़ा पार करना पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

    जारी रहेगा “ऑपरेशन रेड हंट” : एसपी

    सिमडेगा एसपी एम अर्शी ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन रेड हंट” आगे भी जारी रहेगा। बच गए वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून से भागने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : हजारीबाग में भीषण लगी आग, दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक

    51 criminals arrested 51 अपराधी गिरफ्तार Simdega Police's 'Operation Red Hunt': 104 red warrants executed सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन रेड हंट’ : 104 लाल वारंटों का निष्पादन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई खराबी
    Next Article महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया सीएम फेस, सहनी होंगे डिप्टी CM

    Related Posts

    क्राइम

    सनसनीखेज वारदात! गार्ड की हत्या कर दानपेटी लूट ले गए बदमाश

    April 24, 2026
    झारखंड

    भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, झारखंड में जल्द बारिश के संकेत

    April 24, 2026
    झारखंड

    RIMS रांची को मिलेगा नया हाईटेक ओपीडी ब्लॉक, JSBCCL ने निकाला 256 करोड़ का टेंडर

    April 24, 2026
    Latest Posts

    सनसनीखेज वारदात! गार्ड की हत्या कर दानपेटी लूट ले गए बदमाश

    April 24, 2026

    भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, झारखंड में जल्द बारिश के संकेत

    April 24, 2026

    RIMS रांची को मिलेगा नया हाईटेक ओपीडी ब्लॉक, JSBCCL ने निकाला 256 करोड़ का टेंडर

    April 24, 2026

     तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के मजदूर, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    April 23, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा-2024: रांची जिला प्रशासन अलर्ट, नकल और फर्जीवाड़े पर रहेगी कड़ी नजर

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.