Dhanbad : धनबाद के गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में काली पूजा के दौरान उपद्रवियों ने फायरिंग कर दो युवकों को घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है और फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक भी जब्त कर ली गई है।
बताया गया है कि दीपावली की रात पूजा मेला में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान, उनके बेटे अब्दुल रूमान और साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू हथियार लेकर मेले में पहुंचे और उपद्रव शुरू कर दिया। उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं के बीच झड़प हुई, जिसके बाद शेरू ने फायरिंग कर दी।
फायरिंग से मचा हड़कंप, दो युवक घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवकों को इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोविंदपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में लगी है कि फायरिंग के दौरान खोखा बरामद नहीं हुआ है। साथ ही, बंदूक लाइसेंसी है या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि घायल युवक गोली लगने से घायल हुए हैं या भगदड़ में चोटें आई हैं। मामले की जांच जारी है।
Also Read : जनता दरबार में DC अजय नाथ झा ने लोगों की सुनवाई की, 11 मामलों पर दिया निर्देश