Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Oct, 2025 ♦ 7:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»RJD नेता ने लालू यादव के घर के बाहर फाड़ा अपना कुर्ता, लगाए गंभीर आरोप
    ट्रेंडिंग

    RJD नेता ने लालू यादव के घर के बाहर फाड़ा अपना कुर्ता, लगाए गंभीर आरोप

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 19, 2025Updated:October 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RJD
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच रविवार को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मधुबन विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे राजद कार्यकर्ता मदन शाह ने 10, सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

    कुर्ता फाड़कर जताया गुस्सा

    मदन शाह ने गेट के सामने अपना कुर्ता फाड़ लिया और जमीन पर लेटकर रोने लगे। उन्होंने RJD पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने टिकट के बदले उनसे पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर उनका टिकट काटकर डॉ. संतोष कुशवाहा को दे दिया गया। madन शाह ने कहा, “मैंने वर्षों तक पार्टी के लिए मेहनत की, लेकिन टिकट पैसों के दम पर बांटा गया। समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर धनबल वालों को तरजीह दी जा रही है।”

    हंगामे से मची अफरा-तफरी

    प्रदर्शन के दौरान लालू-राबड़ी आवास के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने madन शाह को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मदन शाह पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।

    RJD की ओर से कोई बयान नहीं

    इस मामले पर राजद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में पहले से ही तनाव की स्थिति है। राजद और कांग्रेस के बीच कई सीटों पर तालमेल नहीं बन पाया है, जबकि वीआईपी के साथ भी मतभेद उभरकर सामने आए हैं। मधेपुरा की एक सीट पर दोनों दलों के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने से हालात और जटिल हो गए हैं।

    चुनावी माहौल में बढ़ा तनाव

    बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस घटना ने महागठबंधन के भीतर की अंदरूनी कलह को और उजागर कर दिया है। madन शाह का प्रदर्शन और उनके आरोप राजद के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

    Also Read : पानी की टंकी गिरने से दो बच्चों की मौ’त, तीन लोग घायल

    accuse people of demanding money for not getting tickets makes serious allegations RJD leader tears his kurta outside Lalu Yadav's house RJD workers create ruckus in Patna RJD नेता ने लालू यादव के घर के बाहर फाड़ा अपना कुर्ता टिकट न मिलने पर लगाए पैसे मांगने के आरोप पटना में आरजेडी कार्यकर्ता का हंगामा लगाए गंभीर आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपानी की टंकी गिरने से दो बच्चों की मौ’त, तीन लोग घायल
    Next Article मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौ’त, तीसरा…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025
    Latest Posts

    धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2025

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025

    बंदर के बच्चे ने मचाया आतंक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    October 19, 2025

    Diwali 2025 : 20 अक्टूबर को मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा… जानें शुभ मुहूर्त और नियम

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.