Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Oct, 2025 ♦ 7:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»रांची में होगा साउथ एशियन गेम्स का आयोजन, 6 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
    खेल

    रांची में होगा साउथ एशियन गेम्स का आयोजन, 6 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 16, 2025Updated:October 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी के लिए तैयार है। 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी स्थित एथलेटिक स्टेडियम में साउथ एशियन (सैफ) गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारत सहित छह देशों के लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 150 तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे।

    राज्य के खेल मंत्री 17 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ करेंगे और साथ ही कार्यक्रम के मैस्कॉट का भी अनावरण किया जाएगा। यह आयोजन दीपावली से पहले झारखंडवासियों के लिए एक बड़ा और खास तोहफा साबित होगा।

    पाकिस्तान को छोड़ सभी देश होंगे शामिल

    झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव और भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान को छोड़कर सभी दक्षिण एशियाई देश इसमें भाग ले रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यह आयोजन झारखंड के लिए गर्व की बात है, और इससे राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का माहौल मिलेगा। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में 40 से 50 ओलंपियन भी शिरकत करेंगे, जो राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

    तैयारियां अंतिम चरण में

    खेल निदेशक शेखर जमुआर ने बताया कि आयोजन की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्टेडियम की तकनीकी समस्याएं दूर कर ली गई हैं, रंग-रोगन और सफाई का काम अंतिम चरण में है। वहीं ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

    खेल मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक और विकास आयुक्त द्वारा की गई समीक्षा के बाद सभी विभागों को ज़िम्मेदारियां सौंपी गई हैं और टीमें काम में जुटी हुई हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से न सिर्फ राज्य को नई पहचान मिलेगी, बल्कि यह झारखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा। स्थानीय दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय खेलों का रोमांच सीधे देखने का मौका मिलेगा और खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव।

     

    international sports in India Jharkhand Sports Event Ranchi Sports News South Asian Games 2025 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल ओलंपियन खेल मंत्री झारखंड खेल समाचार झारखंड ओलंपिक संघ झारखंड खेल आयोजन झारखंड में खेल दीपावली 2025 नेपाल बांग्लादेश भारत भूटान मधुकांत पाठक मालदीव मोरहाबादी स्टेडियम रांची रांची स्पोर्ट्स शेखर जमुआर श्रीलंका साउथ एशियन गेम्स सैफ गेम्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपिका पादुकोण बनीं Meta AI की पहली भारतीय आवाज, भारत में शुरू हुई ‘इंडियन इंग्लिश’ सुविधा
    Next Article पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

    Related Posts

    गिरिडीह

    आदिवासी समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, निशा भगत ने कहा– हम अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे

    October 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    एएसजी आई हॉस्पिटल की सराहनीय पहल : दिवाली में बच्चों की आंखों की चोटों के लिए निःशुल्क इलाज

    October 16, 2025
    जामताड़ा

    पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, भाजपा नेत्री ने परिजनों से की मुलाकात

    October 16, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, निशा भगत ने कहा– हम अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे

    October 16, 2025

    एएसजी आई हॉस्पिटल की सराहनीय पहल : दिवाली में बच्चों की आंखों की चोटों के लिए निःशुल्क इलाज

    October 16, 2025

    पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, भाजपा नेत्री ने परिजनों से की मुलाकात

    October 16, 2025

    बीएसएनएल मोबाइल टावर में लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

    October 16, 2025

    जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण बना जयपुर फुट बरियातू का दिव्यांग शिविर

    October 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.