Mokama : बिहार के मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने खुली जीप में रोड शो निकाला। समर्थकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी अनंत सिंह ने की। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह अब NDA में हैं और चुनावी मैदान में उतर गए हैं।
JDU टिकट पर वापसी
2020 में अनंत सिंह ने निर्दलीय जीत हासिल की थी, लेकिन 2022 में AK-47 केस में सजा के बाद विधायकी गई। उपचुनाव में पत्नी नीलम देवी ने राजद टिकट पर जीत दर्ज की। 2024 में नीतीश कुमार के NDA में लौटने पर सिंह परिवार भी साथ आ गया। अब अनंत JDU से किस्मत आजमा रहे हैं।
पहले चरण की तारीखें
मोकामा में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर 2025 को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर और जांच 18 अक्टूबर है।

Also Raed : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP की पहली सूची में नौ महिलाओं को मिली जगह
Also Raed : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों को टिकट
Also Raed : गढ़वा में मंडल डैम विवाद : विस्थापितों ने डीएफओ समेत 7 वनकर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया