Patna : बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती कुल 96 पदों के लिए निकाली गई है।
कैटेगरी वाइज पदों का विवरण
- सामान्य (Unreserved) – 37 पद
- EWS – 9 पद
- SC – 14 पद
- ST – 1 पद
- EBC – 16 पद
- OBC – 11 पद
- पिछड़े वर्ग की महिला – 3 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट में डिग्री होनी चाहिए, या फिर स्नातक (Graduation) के साथ होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पास होना चाहिए।
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के अनुसार)
- सामान्य (पुरुष) – अधिकतम 37 वर्ष
- सामान्य (महिला) – अधिकतम 40 वर्ष
- OBC / EBC (पुरुष व महिला) – अधिकतम 40 वर्ष
- SC / ST (पुरुष व महिला) – अधिकतम 42 वर्ष
- न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क – ₹100
वेतनमान
वेतन लेवल-4 के तहत मिलेगा।
एग्जाम पैटर्न
- प्रश्नों की कुल संख्या: 100
- समय अवधि: 2 घंटे
- कुल अंक: 200
- भाषा: हिंदी और अंग्रेज़ी
- निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक कटेंगे
- परीक्षा दो शिफ्टों में ली जाएगी।
विषयवार प्रश्न
- जनरल नॉलेज, जनरल साइंस, करेंट अफेयर्स – 25 प्रश्न
- रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 15 प्रश्न
- आईसीटी का उपयोग (Application of ICT in Hostel Management) – 5 प्रश्न
- जनरल हिंदी – 8 प्रश्न
- जनरल इंग्लिश – 5 प्रश्न
- एडमिनिस्ट्रेटिव एप्टीट्यूड – 5 प्रश्न
- होटल मैनेजमेंट से जुड़े टॉपिक्स – 37 प्रश्न
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर हॉस्टल मैनेजर भर्ती के Apply लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें और फीस जमा करें।
- फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
- इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें।