Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर होगा अंतिम फैसला
    बिहार

    कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर होगा अंतिम फैसला

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read16
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसे सुलझाने के लिए रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

    13 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

    कांग्रेस का कहना है कि अब समय बहुत कम बचा है, इसलिए जल्द से जल्द सीट बंटवारे का मामला सुलझाकर नामांकन शुरू करना जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक, 13 अक्टूबर को महागठबंधन सीट शेयरिंग की घोषणा कर सकता है। इसके बाद तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की भी मुलाकात हो सकती है।

    किन सीटों पर है टकराव?

    सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस को 54 सीटें मिलना तय है, लेकिन वह चार और सीटों—बछवाड़ा, औराई, हरलाखी और मटिहानी—पर दावा कर रही है। इन सीटों पर लेफ्ट पार्टी भी दावेदारी ठोक रही है। खासकर बछवाड़ा सीट पर कांग्रेस और सीपीआई के बीच तनातनी है। कांग्रेस इस सीट से यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास को टिकट देना चाहती है, जबकि सीपीआई अवधेश राय को उम्मीदवार बनाना चाहती है। इसके अलावा, कांग्रेस राजद की पारंपरिक सीटों कहलगांव, बायसी, सहरसा, बहादुरगंज और रानीगंज पर भी दावा कर रही है, लेकिन राजद इन सीटों पर समझौता करने को तैयार नहीं है।

    VIP की मांग, 25 सीटें और डिप्टी सीएम पद

    दूसरी ओर, राजद ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 14 सीटों का ऑफर दिया है, लेकिन VIP प्रमुख मुकेश सहनी 25 सीटों और डिप्टी सीएम पद की घोषणा की मांग पर अड़े हैं। वह वैशाली और हरनौत सीटों पर भी दावा कर रहे हैं।

    शनिवार को हुई थी आपात बैठक

    शनिवार को कांग्रेस ने अचानक एक आपात बैठक बुलाई थी, जो ऑनलाइन आयोजित हुई। इसमें दिल्ली से स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और सीनियर ऑब्जर्वर जूम कॉल के जरिए जुड़े थे। कुछ संभावित उम्मीदवारों को वन-टू-वन मीटिंग के लिए भी बुलाया गया था।

    क्या बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष?

    बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज की बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है और अब इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को भी तैयार कर लिया है।

    Also Read : राजधानी में ‘स्वदेशी मैराथन’ का आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

    Big meeting of Congress in Delhi Big meeting of Congress in Delhi today Bihar elections: Final decision on seat sharing and candidates of Congress will be taken today कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक बिहार चुनाव : कांग्रेस की सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर होगा अंतिम फैसला आज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में ‘स्वदेशी मैराथन’ का आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प
    Next Article 13 साल के इंतजार के बाद मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाइपास खुला, शहर में जाम से मिलेगी राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.