Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव
    ट्रेंडिंग

    पवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read143
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पवन सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए पवन सिंह ने स्पष्ट किया कि वे चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं और न ही उनका किसी सीट से टिकट लेने का इरादा है।

    उन्होंने लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

    मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |
    मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav

    — Pawan Singh (@PawanSingh909) October 11, 2025

    बीते कुछ दिनों से पवन सिंह की बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकातों को लेकर चर्चा तेज थी। बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े, ऋतुराज सिन्हा और उपेंद्र कुशवाहा से लेकर दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकातों के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब उनके बयान के बाद इन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लग गया है।

    इस बीच, पवन सिंह का अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा पारिवारिक विवाद भी लगातार सुर्खियों में है। पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर मामला अदालत में है, जिस पर मीडिया और सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है।

    Also Read : पटना में छठ पूजा की भव्य तैयारी, घाटों पर 47 हजार से ज्यादा लाइटों से जगमगाएगा माहौल

     

     

    अमित शाह आरा सीट उपेंद्र कुशवाहा ऋतुराज सिन्हा चुनाव 2025 जेपी नड्डा ज्योति सिंह विवाद पवन सिंह पवन सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह पत्नी विवाद पवन सिंह बयान पवन सिंह राजनीतिक अटकलें पवन सिंह सोशल मीडिया पारिवारिक विवाद बिहार खबर बिहार राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव बीजेपी नेता मुलाकात भाजपा भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी स्टार विनोद तावड़े
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, 47 हजार से ज्यादा लाइटों से जगमगायेंगे घाट
    Next Article पत्थर लदा हाइवा पलटा, घर में सो रहे शख्स की दबकर मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा

    September 10, 2026
    Latest Posts

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.