Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, 47 हजार से ज्यादा लाइटों से जगमगायेंगे घाट
    बिहार

    पटना में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, 47 हजार से ज्यादा लाइटों से जगमगायेंगे घाट

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025Updated:October 11, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : छठ पूजा के खास मौके पर पटना नगर निगम ने घाटों को रोशन और सुरक्षित बनाने की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बार गंगा के किनारे बसे घाटों पर खास रौशनी की व्यवस्था की जा रही है, जिससे रात के समय भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    नगर निगम के मुताबिक, इस बार शहर के घाटों पर कुल 47,395 लाइटें लगाई जा रही हैं, जिनमें 17,570 ट्यूब लाइट्स, 22,140 मेटल लाइट्स और 7,685 हैलोजन लाइट्स शामिल हैं। ये सभी लाइटें घाटों की सीढ़ियों, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों और आसपास के इलाकों में लगाई जाएंगी।

    नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि नासरीगंज घाट, कलेक्ट्रेट घाट, महेन्द्रू घाट, बांस घाट, मीनार घाट, दीघा घाट, एनआईटी घाट, एलसीटी घाट जैसे प्रमुख घाटों पर विशेष सजावट की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली की आपूर्ति को बिना बाधा के बनाए रखने के लिए जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है और किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में तुरंत समाधान होगा।

    केवल रौशनी ही नहीं, सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर भी नगर निगम और प्रशासन सतर्क है। घाटों पर साफ पानी, शौचालय, चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरा, वॉच टावर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की सुविधा दी जा रही है। खतरनाक घाटों को लाल झंडी या कपड़े से चिह्नित किया जाएगा ताकि कोई श्रद्धालु गलती से वहां न चला जाए।

    जिला प्रशासन ने 109 घाटों की व्यवस्था के लिए 21 विशेष टीमें बनाई हैं जो हर दिन निरीक्षण करेंगी। साथ ही, सेक्टर अधिकारी और पुलिस अधिकारी घाटों का पैदल दौरा कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके अलावा, पटना जिले में गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे कुल 550 घाटों, नगर निगम क्षेत्र के 45 पार्कों और 63 तालाबों पर व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

    जल संसाधन विभाग के अनुसार, इस साल छठ के समय गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर करीब 45.6 मीटर तक रहने की उम्मीद है, जो घाटों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण जानकारी है।

    नगर निगम और जिला प्रशासन की यह कोशिश है कि श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, स्वच्छ और रोशन माहौल में छठ पर्व मनाने का अवसर मिले।

     

    NIT घाट एलसीटी घाट खतरनाक घाट गंगा घाट गंगा जलस्तर छठ घाट सजावट छठ पर्व 2025 छठ पूजा जनरेटर व्यवस्था जिला प्रशासन ट्यूब लाइट्स दीघा घाट पटना पटना छठ तैयारी पटना नगर निगम पटना समाचार पब्लिक एड्रेस सिस्टम मेटल लाइट्स यशपाल मीणा लाइटिंग व्यवस्था लाल झंडी वॉच टावर सरायघाट साफ-सफाई सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा व्यवस्था हैलोजन लाइट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनतेरस से पहले रांची में सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, फिर भी खरीदारों की भीड़
    Next Article पवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.