Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जनसुराज से लड़ सकती हैं चुनाव, प्रशांत किशोर से करेंगी पटना में मुलाकात
    ट्रेंडिंग

    पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जनसुराज से लड़ सकती हैं चुनाव, प्रशांत किशोर से करेंगी पटना में मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025Updated:October 10, 2025No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पवन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी समीकरणों में उथल-पुथल मची हुई है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के जनसुराज पार्टी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। ज्योति सिंह आज पटना के शेखपुरा हाउस पहुंची हैं, जहां वे पार्टी प्रमुख और रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) से मुलाकात करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति पिछले कुछ दिनों से जनसुराज के संपर्क में हैं, और यह मुलाकात उनके राजनीतिक भविष्य को तय कर सकती है।

    पारिवारिक विवाद और राजनीतिक ट्विस्ट

    ज्योति सिंह के इस कदम के पीछे पति पवन सिंह के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह ने बीजेपी में शामिल होकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। ऐसे में चर्चा है कि ज्योति अपने पति के खिलाफ ही मैदान में उतर सकती हैं। अगर ज्योति जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ती हैं, तो यह न केवल उनके निजी विवाद को सार्वजनिक मंच पर लाएगा, बल्कि पवन सिंह के राजनीतिक प्रभाव को भी चुनौती देगा। सूत्रों का कहना है कि ज्योति आरा या काराकाट क्षेत्र की किसी सीट से दावा ठोक सकती हैं।

    प्रशांत किशोर का बयान

    मुलाकात से पहले पीके ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, “मैं ज्योति सिंह को नहीं जानता। अभी उनसे मिला भी नहीं हूं। मुझे उनके साथ क्या हुआ है, इसका पता नहीं।” पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़वाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “किसी के व्यक्तिगत मामलों पर मैं टिप्पणी नहीं करता। अगर वे मिलने आ रही हैं, तो मिल लेंगे। वे क्या कहना चाहती हैं, सुन लेंगे।” राजनीति को संभावनाओं का खेल बताते हुए पीके ने कहा कि कुछ भी हो सकता है।

    क्या है पूरा विवाद?

    पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। हाल ही में लखनऊ में ज्योति के पवन के फ्लैट पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोका था, जिसका वीडियो वायरल हो गया। ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन ने पुलिस बुलाई और उन्हें धमकाया। ज्योति ने कहा कि वे पवन की राजनीतिक छवि खराब नहीं करना चाहतीं, लेकिन बात करने का अधिकार उनसे छीना नहीं जा सकता। दूसरी ओर, पवन चुनावी तैयारी में जुटे हैं, और ज्योति का जनसुराज से जुड़ना बिहार की सियासत में नया मोड़ ला सकता है।

    Also Read : बिहार चुनाव 2025 : NDA में सीट बंटवारे पर तनाव, चिराग पासवान को मनाने के बाद जदयू-बीजेपी की बैठक बेनतीजा

    Jyoti Singh may contest elections from Jansuraj met Prashant Kishor in Patna Pawan Singh's wife Jyoti Singh may contest elections from Jansuraj Pawan Singh's wife Jyoti Singh met Prashant Kishor in Patna ज्योति सिंह लड़ सकती हैं जनसुराज से चुनाव पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जनसुराज से लड़ सकती हैं चुनाव प्रशांत किशोर से पटना में मुलाकात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में कुख्यात अपराधी पूरन चौधरी गिरफ्तार, रंगदारी का पर्दाफाश…
    Next Article घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड पुलिस ने कसी कमर, IG अभियान ने दिए कई निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.