Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में पारदर्शी चुनाव के लिए ECI ने तैनात किए 8.5 लाख कर्मचारी, अधिसूचना जारी
    बिहार

    बिहार में पारदर्शी चुनाव के लिए ECI ने तैनात किए 8.5 लाख कर्मचारी, अधिसूचना जारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव और 6 राज्यों व जम्मू-कश्मीर में 8 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया। बिहार में निष्पक्ष और सुचारू चुनाव सुनिश्चित करने के लिए करीब 8.5 लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सभी तैनात कर्मचारी जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 28A के तहत चुनाव आयोग के अधीन माने जाएंगे। इसके संबंध में ECI ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है।

    कर्मचारियों की तैनाती का विवरण

    चुनाव प्रक्रिया के लिए 4.53 लाख मतदान कर्मी, 2.5 लाख पुलिस कर्मी, 28,370 मतगणना कर्मी, 17,875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9,625 सेक्टर अधिकारी और 4,840 मतगणना के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाओं को भी जरूरत पड़ने पर तैनात किया जा सकता है।

    वोटरों के लिए सुविधा

    चुनाव आयोग ने 90,712 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और 243 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) नियुक्त किए हैं। मतदाता ECINet ऐप के जरिए ‘बुक-ए-कॉल टू BLO’ सुविधा से इन अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, शिकायत या सवाल के लिए कॉल सेंटर नंबर +91 (STD कोड) 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    हर सीट पर जनरल ऑब्जर्वर

    पहली बार बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर एक-एक जनरल ऑब्जर्वर तैनात किया गया है, जो आयोग की आंख और कान की तरह काम करेंगे। इसके साथ ही 38 पुलिस ऑब्जर्वर और 67 खर्च ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। ये ऑब्जर्वर अपनी-अपनी सीटों पर रहकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से नियमित मुलाकात करेंगे और उनकी शिकायतों का समाधान करेंगे।

    निष्पक्ष चुनाव का वादा

    चुनाव आयोग का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती से बिहार में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित होंगे।

    Also Read : जन सुराज ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, प्रशांत किशोर खुद नहीं लड़ेंगे

    ECI deploys 8.5 lakh employees for transparent elections in Bihar notification issued अधिसूचना जारी बिहार में पारदर्शी चुनाव के लिए ECI ने तैनात किए 8.5 लाख कर्मचारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स की जीबी बैठक में कई अहम फैसले, इलाज के दौरान मृत मरीजों के परिजनों को मिलेंगे 5000 रुपये
    Next Article दीपावली से पहले पेंशनधारियों को मिला तोहफा, रांची जिले में 2.39 लाख लाभुकों के खातों में भेजी गई राशि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.