Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स की जीबी बैठक में कई अहम फैसले, इलाज के दौरान मृत मरीजों के परिजनों को मिलेंगे 5000 रुपये
    झारखंड

    रिम्स की जीबी बैठक में कई अहम फैसले, इलाज के दौरान मृत मरीजों के परिजनों को मिलेंगे 5000 रुपये

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read28
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में आयोजित गवर्निंग बॉडी (जीबी) की बैठक में कई बड़े और जनहित से जुड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक के बाद जारी जानकारी के अनुसार, रिम्स में इलाज के दौरान अगर किसी मरीज की मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को तत्काल 5000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस राशि का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

    स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार, जल्द खुलेंगे तीन नए हाईटेक लैब

    रिम्स में तीन नए हाईटेक टेस्टिंग लैब खोलने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इससे मरीजों को बेहतर जांच सुविधाएं मिल सकेंगी और टेस्ट रिपोर्ट की प्रक्रिया भी तेज होगी। इसके अलावा, जल्द MRI की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    एंबुलेंस और शव वाहन की खरीदी

    बैठक में 5 नए शव वाहन (मोक्ष वाहिनी) और 207 नए एंबुलेंस खरीदने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई है। एंबुलेंस खरीद के लिए 30 टेंडर पहले ही किए जा चुके हैं। इस कदम से मरीजों को आपात स्थिति में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

    इंटर्न डॉक्टरों को 30 हजार मानदेय, ANM-GNM की सैलरी बढ़ी

    रिम्स में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर्स को अब AIIMS की तर्ज पर 30 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। साथ ही, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ANM और GNM कर्मियों की सैलरी बढ़ाई गई है। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों और अन्य स्टाफ के मानदेय में भी वृद्धि की गई है, खासतौर पर दीपावली के मौके पर।

    शैक्षणिक सुधार की दिशा में कदम

    बैठक में शैक्षणिक क्षेत्र को लेकर भी चर्चा हुई। NEET की तैयारी के लिए रिम्स में विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही जो शिक्षक पढ़ाई में योगदान देंगे, उन्हें भी मानदेय दिया जाएगा।

    वर्तमान में MBBS की 180 सीटें हैं। रिम्स प्रशासन ने इसे 250 सीट करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे फिलहाल MCI (अब NMC) ने खारिज कर दिया है, लेकिन अब रिम्स अपील में गया है। इसी तरह PG की सीटों को 176 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

    रिम्स की अगली गवर्निंग बॉडी की बैठक 12 नवंबर को होगी। उस बैठक में कुछ और प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाएंगे।

     

    ANM GNM सैलरी MBBS सीट वृद्धि PG सीटें RIMS GB Meeting 2025 इंटर्नशिप मानदेय जीबी बैठक झारखंड हेल्थ न्यूज रिम्स MRI सुविधा रिम्स में डेड बॉडी कंम्पेंसेशन रिम्स रांची रिम्स हाईटेक लैब शव वाहन खरीद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी विरोध रैली से जाम में जकड़ा जमशेदपुर, घंटों थमी रही ट्रैफिक व्यवस्था…
    Next Article बिहार में पारदर्शी चुनाव के लिए ECI ने तैनात किए 8.5 लाख कर्मचारी, अधिसूचना जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.