Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का हाथ
    झारखंड

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का हाथ

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टेशन के साउथ प्लेटफॉर्म के एग्जिट गेट पर लगे लगेज स्कैनिंग मशीन में एक छोटे बच्चे का हाथ फंस गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यह घटना रात करीब 9:40 बजे हुई।

    जानकारी के अनुसार, घायल बच्चा शुभम अग्रवाल धनबाद के पुराना बाजार का रहने वाला है और राजीव रंजन अग्रवाल उर्फ बबलू अग्रवाल का बेटा है। शुभम अपने परिवार के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से धनबाद स्टेशन पर उतरा था। बारिश के कारण उसका परिवार थोड़ी देर के लिए एग्जिट गेट के पास रुक गया था। इसी दौरान शुभम खेलते-खेलते लगेज स्कैनिंग मशीन के पास चला गया और उसका दाहिना हाथ मशीन के रोलर में फंस गया।

    जैसे ही शुभम दर्द के कारण रोने लगा, स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्री और उसके परिवार वाले घबरा गए। मौके पर हड़कंप मच गया। बच्चे की चीखें सुनकर रेलवे के कर्मचारी और सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही RPF और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले मशीन को तुरंत बंद किया गया ताकि बच्चे के हाथ पर और दबाव न पड़े।

    इसके बाद रेस्क्यू टीम ने सावधानी से काम करते हुए मशीन के प्लेट को काटना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मशीन का हिस्सा काटकर शुभम का हाथ बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि मौके पर मौजूद डॉक्टर ने तुरंत बच्चे का प्राथमिक उपचार किया, जिससे उसकी जान बच गई।

     

     

     

    RPF धनबाद झारखंड न्यूज झारखंड समाचार ट्रेन हादसा टला धनबाद आज की खबर धनबाद खबर धनबाद रेलवे स्टेशन बच्चा घायल बच्चा फंसा मशीन में रेलवे अपडेट रेलवे तकनीकी टीम रेलवे न्यूज रेलवे सुरक्षा रेलवे स्टाफ बहादुरी रेलवे स्टेशन बच्चा रेलवे स्टेशन सुरक्षा रेलवे स्टेशन हादसा शुभम अग्रवाल स्कैनिंग मशीन हादसा स्टेशन पर अफरा तफरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमशहूर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट, फैंस को दी राहत की खबर – बोले “सब ठीक है”
    Next Article बिहार से साउथ इंडिया की सीधी हवाई कनेक्टिविटी, जानें फ्लाइट शेड्यूल और किराया

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.