Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार से साउथ इंडिया की सीधी हवाई कनेक्टिविटी, जानें फ्लाइट शेड्यूल और किराया
    बिहार

    बिहार से साउथ इंडिया की सीधी हवाई कनेक्टिविटी, जानें फ्लाइट शेड्यूल और किराया

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2025Updated:October 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Purnia : बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली के बाद अब पूर्णिया से हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। यह दिन खास तौर पर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन छठ महापर्व का खरना व्रत भी है। इस नई उड़ान को लेकर सीमांचलवासियों में जबरदस्त उत्साह है।

    इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट हर दिन चलेगी। हैदराबाद से फ्लाइट दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:25 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। इसके बाद पूर्णिया से उड़ान दोपहर 3:25 बजे होगी और शाम 5:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। टिकट की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

    पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डी.पी. गुप्ता ने पहले ही जानकारी दी थी कि अक्टूबर से दिल्ली और हैदराबाद के लिए नियमित उड़ानें शुरू की जाएंगी। दिल्ली के बाद अब हैदराबाद की सीधी सेवा शुरू होने से न सिर्फ पूर्णिया, बल्कि पूरे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। खासकर साउथ इंडिया से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

    छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के मौके पर यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी। दिलचस्प बात यह है कि पूर्णिया एयरपोर्ट की दीवारों पर छठ पूजा की झलकियां भी उकेरी गई हैं, जो स्थानीय संस्कृति को दर्शाती हैं।

    किराया भी बेहद सस्ता
    जहां बागडोगरा से हैदराबाद का हवाई किराया 8 से 10 हजार रुपये तक होता है, वहीं पूर्णिया से हैदराबाद का किराया मात्र 4000 रुपये से भी कम है। इससे यात्रियों को काफी आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें बागडोगरा जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद 17 सितंबर से कोलकाता और 18 सितंबर से अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। वहीं, 15 अक्टूबर से स्टार एयर द्वारा पूर्णिया–अहमदाबाद–कोलकाता के लिए भी दैनिक उड़ान शुरू हो रही है।

    कुछ ही हफ्तों में हजारों यात्री इस एयरपोर्ट से सफर कर चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि क्षेत्र में हवाई यात्रा की भारी मांग है। अब दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानों के साथ पूर्णिया एयरपोर्ट उत्तर और दक्षिण भारत से सीधे तौर पर जुड़ गया है। इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

     

    इंडिगो एयरलाइंस एयर कनेक्टिविटी बिहार कोसी क्षेत्र हवाई सेवा छठ पर्व 2025 नरेंद्र मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट पूर्णिया एयरपोर्ट पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन पूर्णिया छठ पूजा पूर्णिया से दिल्ली फ्लाइट पूर्णिया से हैदराबाद फ्लाइट पूर्णिया हवाई सेवा पूर्णिया हैदराबाद सीधी उड़ान बिहार एयरपोर्ट न्यूज बिहार न्यूज सस्ती फ्लाइट सेवा सीमांचल की उड़ान सीमांचल विकास सीमांचल हवाई सेवा स्टार एयर फ्लाइट हैदराबाद फ्लाइट किराया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का हाथ
    Next Article रांची में बिजली व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम, अब पूरे शहर में अंडरग्राउंड होंगी 11 और 33 केवी लाइनें

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.