Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बीती देर रात को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बोकारो से पटना जा रहा छड़ से लदा टेलर जमसोती नाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में 27 वर्षीय टेलर चालक राकेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहदीनगर के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बाहर निकाला। चालक को 108 एम्बुलेंस से कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार वालों को हादसे की खबर मिलते ही कोहराम मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि राकेश उनके परिवार का एकमात्र सहारा था।
कोडरमा घाटी के जमसोती नाला और आसपास के मोड़ों पर ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से यहां सड़क सुरक्षा के लिए साइन बोर्ड और बेहतर इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।
Also Read : दीपावली 2025 : धनतेरस से लेकर भाई दूज तक, पांच दिन क्या-क्या… जानें
Also Read : रांची रेल मंडल के स्टेशन होंगे कचरा मुक्त, चल रहा जीरो वेस्ट अभियान