Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बुजुर्ग की गला रे’तकर ह’त्या, बेटे-बहू हिरासत में, पोता फरार
    क्राइम

    बुजुर्ग की गला रे’तकर ह’त्या, बेटे-बहू हिरासत में, पोता फरार

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read57
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बुजुर्ग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में बीती देर रात एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीय निजामुद्दीन अंसारी के तौर पर की गई है। पुलिस ने हत्या के संदिग्ध के रूप में मृतक के बड़े बेटे अनीश अंसारी (40) और उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मृतक का पोता फरार बताया जा रहा है। घटना को लंबे समय से चल रहे पारिवारिक और जमीन विवाद से जोड़ा जा रहा है। यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव से सामने आया है।

    शौचालय में खून से लथपथ मिला शव

    ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 9 बजे मृतक का शव उनके घर के पीछे बने बंद पड़े शौचालय में खून से लथपथ मिला। उनका गला रेत दिया गया था। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। बताया जाता है कि शौचालय मृतक के बड़े बेटे के घर से सटा हुआ है और कई सालों से उपयोग में नहीं आ रहा था।

    पोता फरार, नशे का आदी बताया जा रहा

    हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे और बहू को हिरासत में लिया है, लेकिन उनका पोता फरार हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पोता नशे का आदी था और शनिवार शाम उसे गांव में देखा गया था। हालांकि, उसकी बहन का दावा है कि वह तीन दिन पहले गढ़वा काम करने चला गया था। पुलिस पोते की तलाश में जुटी हुई है। इधर, मृतक का छोटा बेटा घटना के दिन ससुराल गया हुआ था, इसलिए घर पर निजामुद्दीन अकेले थे।

    लंबे समय से चल रहा था विवाद

    ग्रामीणों ने बताया कि निजामुद्दीन अंसारी और उनके बड़े बेटे अनीश के बीच पारिवारिक और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला पहले भी थाने और कोर्ट तक पहुंच चुका था, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि अनीश ने कई बार अपने पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच तेज कर दी गई है।

    Also Read : दीपावली 2025 : धनतेरस से लेकर भाई दूज तक, पांच दिन क्या-क्या… जानें

    Crime news Elderly man murdered by slitting throat in Palamu grandson absconding Palamu Crime News Palamu News son and daughter-in-law in custody after murder क्राइम न्यूज पलामू क्राइम न्यूज पलामू न्यूज पलामू में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या पोता फरार बुजुर्ग की हत्या के बाद बेटे-बहू हिरासत में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा घाटी में बड़ा सड़क हादसा, टेलर पलटने से चालक की मौ’त
    Next Article बेटे का किया बेरहमी से क’त्ल, आरोपी पिता फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    क्राइम

    झारखंडः जुआरियों के खिलाफ गवाह नहीं जुटा सकी पुलिस, साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी

    October 29, 2026
    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    झारखंडः जुआरियों के खिलाफ गवाह नहीं जुटा सकी पुलिस, साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी

    October 29, 2026

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.