Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 12:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अरम आई हॉस्पिटल में मिलेगी वैश्विक चिकित्सा सुविधा : मंत्री इरफान अंसारी
    जोहार ब्रेकिंग

    अरम आई हॉस्पिटल में मिलेगी वैश्विक चिकित्सा सुविधा : मंत्री इरफान अंसारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान अंसारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अव्वल बनाने की दिशा में निजी अस्पतालों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर लगातार प्रयास जारी है और इसी सोच के तहत अरम आई हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। उक्त बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को इरबा स्थित अब्दुर्रज्जाक अंसारी मेमोरियल अस्पताल परिसर में अरम आई हॉस्पिटल के उद्घाटन के शुभ अवसर पर कहा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की स्थापना से नवीनतम तकनीक से लोगों की आंखों का उपचार संभव हो पाएगा। आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं और इसकी देखभाल बेहद जरूरी है।

    अस्पताल के प्रबंध निदेशक इफ्तेखार अहमद अंसारी ने कहा कि जीवन के लिए स्वस्थ आंखों का होना आवश्यक है। वहीं, खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आंखों की बढ़ती बीमारियों के मद्देनजर यह अस्पताल एक सराहनीय पहल है। कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि निजी अस्पतालों के खुलने से सुविधाएं बढ़ती हैं और प्रतिस्पर्धा का लाभ सीधे मरीजों को मिलता है।

    अब्दुर्रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल के संस्थापक सईद अहमद अंसारी ने बताया कि यहां शंकर नेत्रालय चेन्नई और अरविंद हॉस्पिटल मुंबई के प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    इस अवसर पर छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अनवार अहमद अंसारी ने कहा कि अस्पताल में किफायती दरों पर आधुनिक उपकरणों से उपचार मिलेगा। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया।

    कार्यक्रम में जावेद अंसारी, फिरोज़ अहमद अंसारी, फैयाज अंसारी, डॉ. पी.एन. सिंह, डॉ. मुकेश, डॉ. हिदायत, असगर अंसारी, आबिद अंसारी, अधिवक्ता जमील अंसारी, नसीम अंसारी समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक और अन्य लोग मौजूद थे।

    Also Read : देवघर, धनबाद और कोलकाता में फा’यरिंग की जिम्मेदारी ली कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने, जारी किया प्रेस रिलीज

    Aram Eye Hospital will provide global medical facilities: Irfan Ansari अरम आई हॉस्पिटल में मिलेगी वैश्विक चिकित्सा सुविधा : इरफान अंसारी इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने पूजा पंडाल में की आरती, जिले की खुशहाली की कामना
    Next Article हजारीबाग शराब घोटाले में ACB की बड़ी छापेमारी, विनय सिंह के ठिकानों से ढेरों दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026
    झारखंड

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026
    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    Latest Posts

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026

    62 CDPO और 237 लेडी सुपरवाइजर को CM हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, बोल- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

    April 21, 2026

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.