Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Sep, 2025 ♦ 7:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»DC कंचन सिंह ने लिया पूजा पंडालों का जायजा, जरूरी इंतजामों के लिए दिए निर्देश
    झारखंड

    DC कंचन सिंह ने लिया पूजा पंडालों का जायजा, जरूरी इंतजामों के लिए दिए निर्देश

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्गा पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : जिले में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में हो, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त कंचन सिंह ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केला घाघ रोड रामनगर पावर हाउस, नीचे बाजार, गुलजार गली, राम जानकी मंदिर, कुंज नगर, प्रिंस चौक, नगर भवन और सामटोली स्थित पंडालों का दौरा किया।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, महिला-पुरुषों के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग की सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, बालू की बाल्टी और अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडालों में सीसीटीवी और आग से सुरक्षा के उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।

    रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर

    उपायुक्त ने अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की भी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पटाखों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, रॉकेट जैसे खतरनाक पटाखों पर प्रतिबंध और आयोजन स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया।

    डीजे पर रोक, भक्ति गीतों का होगा इस्तेमाल

    दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान डीजे का प्रयोग न करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों से भक्ति गीतों की पेन ड्राइव तैयार कर प्रशासन को सौंपने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी गैर-भक्ति या आपत्तिजनक गीत न बजें। पेन ड्राइव की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    नालियों की सफाई का आदेश

    रामनगर पावर हाउस पंडाल निरीक्षण के दौरान समिति सदस्यों ने नालियों की सफाई का मुद्दा उठाया। उपायुक्त ने स्वयं नालियों का निरीक्षण कर नगर परिषद को पूर्व विधायक विमला प्रधान के आवास से विद्युत ऑफिस तक की नालियों की जल्द सफाई कराने का निर्देश दिया।

    इस निरीक्षण दौरे में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, एसडीपीओ बैजू उरांव, नगर परिषद प्रशासक, सिटी मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

     

     

    अग्निशमन यंत्र उपायुक्त कंचन सिंह झारखंड समाचार डीजे प्रतिबंध दुर्गा पूजा पंडाल निरीक्षण नगर परिषद सफाई भक्ति गीत रावण दहन कार्यक्रम विसर्जन निर्देश सिमडेगा दुर्गा पूजा 2025 सिमडेगा प्रशासन सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में महिला ने फेसबुक लाइव पर की आत्मह’त्या, पति पर प्रताड़ना का आरोप…
    Next Article बोकारो में वाहन चोरी का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    हेमंत सोरेन ने सोनम वांगचुक गिरफ्तारी पर जताई चिंता, लद्दाख में संस्कृति और अधिकार की लड़ाई बनी चर्चा का केंद्र…

    September 27, 2025
    झारखंड

    टाटा-रांची NH-33 पर 18 घंटे का जाम, यात्रियों को भारी कष्ट का करना पड़ा सामना …

    September 27, 2025
    झारखंड

    बोकारो में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों को चेतावनी

    September 27, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन ने सोनम वांगचुक गिरफ्तारी पर जताई चिंता, लद्दाख में संस्कृति और अधिकार की लड़ाई बनी चर्चा का केंद्र…

    September 27, 2025

    टाटा-रांची NH-33 पर 18 घंटे का जाम, यात्रियों को भारी कष्ट का करना पड़ा सामना …

    September 27, 2025

    बोकारो में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों को चेतावनी

    September 27, 2025

    आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात से दो सगे भाइयों की मौ’त

    September 27, 2025

    बोकारो में वाहन चोरी का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    September 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.