Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसे 5 सूडानी नागरिक मोतिहारी में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
    बिहार

    नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसे 5 सूडानी नागरिक मोतिहारी में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2025Updated:September 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेपाल बॉर्डर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 सूडानी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मोतिहारी जिले के अगरवा बॉर्डर इलाके में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

    सूत्रों के अनुसार, ये पांचों सूडानी नागरिक नेपाल के रास्ते चोरी-छिपे भारत में दाखिल हुए और मोतिहारी के घोड़ासहन बस स्टैंड पहुंचे, जहां से वे पटना जाने के लिए बस पकड़ने की तैयारी में थे। इसी दौरान खुफिया सूचना मिलने पर पुलिस और SSB की टीम ने वहां छापेमारी की और सभी को हिरासत में ले लिया।

    फिलहाल सिकरहना अनुमंडल के डीएसपी इन विदेशी नागरिकों से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ में इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि ये लोग भारत में किस उद्देश्य से आए थे, उनके पासपोर्ट या वीजा दस्तावेज हैं या नहीं, और कहीं ये किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं।

    Also Read : प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जीएसटी दरों में बदलाव पर हो सकता है ऐलान

    Also Read :  राजगीर-पटना फास्ट मेमू ट्रेन अब नियमित, बिहार के यात्रियों को मिली बड़ी राहत

    Also Read :   Royal Enfield की 350cc बाइक्स अब Flipkart पर होंगी उपलब्ध, 22 सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन बिक्री

    SSB अगरवा बॉर्डर अंतरराष्ट्रीय सीमा अवैध घुसपैठ अवैध प्रवेश खुफिया सूचना घोड़ासहन बस स्टैंड जांच प्रक्रिया. नेपाल बॉर्डर पटना बिहार समाचार बॉर्डर सिक्योरिटी भारत-नेपाल सीमा मोतिहारी मोतिहारी न्यूज़ मोतिहारी पुलिस विदेशी नागरिक संयुक्त कार्रवाई सिकरहना DSP सूडानी नागरिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली से बिहार के लिए रेलवे की खास तैयारी : त्योहारों में घर लौटना होगा आसान
    Next Article विटामिन-D के लिए ले रहे सप्लीमेंट्स, तो इन चीजों से परहेज बेहद जरूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.