Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»महालया अमावस्या आज : पितृ पक्ष का समापन, मां दुर्गा के आगमन की शुरुआत
    देश

    महालया अमावस्या आज : पितृ पक्ष का समापन, मां दुर्गा के आगमन की शुरुआत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महालया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अश्विन मास की अमावस्या तिथि है, जिसे महालया अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है, खासकर पश्चिम बंगाल में, जहां इसे दुर्गा पूजा के प्रारंभ और मां दुर्गा के धरती पर आगमन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन 16 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष का समापन होता है और लोग अपने पितरों को अंतिम श्राद्ध और तर्पण कर विदा करते हैं। इसके बाद मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

    महालया क्या है?

    महालया अमावस्या अश्विन मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सुबह पितरों के लिए श्राद्ध और तर्पण की विधि पूरी की जाती है। इसके बाद मां दुर्गा के धरती पर आगमन की तैयारियां शुरू होती हैं। ‘महालया’ शब्द संस्कृत के ‘महा’ (महान) और ‘आलय’ (निवास) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है ‘देवी का महान निवास’। मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती कैलाश पर्वत से अपने मायके, यानी धरती, के लिए प्रस्थान करती हैं।

    महालया का महत्व

    महालया को मां दुर्गा के धरती पर आगमन और शक्ति की उपासना के लिए विशेष दिन माना जाता है। इस दिन भक्त मां दुर्गा का आह्वान करते हैं। पश्चिम बंगाल में इस दिन का उत्साह चरम पर होता है। सुबह पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है, जबकि शाम को मां दुर्गा की पूजा होती है। इस दिन महिषासुर मर्दिनी का पाठ किया जाता है। मूर्तिकार इस दिन मां दुर्गा की मूर्तियों पर रंग चढ़ाते हैं और उनकी आंखें गढ़कर ‘चक्षुदान’ करते हैं, जिससे मूर्ति में प्राण फूंके जाते हैं। इस प्रक्रिया से मां का मृण्मयी (मिट्टी का) रूप चिन्मयी (दिव्य) रूप में बदल जाता है।

    नवरात्रि से संबंध

    महालया के बाद ही नवरात्रि शुरू होती है, जो इस साल 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ होगी। महालया परिवर्तन का प्रतीक है, जो दुख के बाद सुख, मौसम में बदलाव और शुभ समय की शुरुआत का संकेत देता है। मान्यता है कि अगर महालया पर मां दुर्गा धरती पर नहीं आतीं, तो नवरात्रि के नौ दिनों तक उनके विभिन्न रूपों की पूजा संभव नहीं होती।

    Also Read : मुजफ्फरपुर में आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली

    beginning of arrival of Goddess Durga Mahalaya Amavasya today: End of Pitru Paksha महालया अमावस्या आज : पितृ पक्ष का समापन मां दुर्गा के आगमन की शुरुआत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर में आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली
    Next Article अब नए एच-1बी वीजा के लिए चुकाने होंगे 1 लाख डॉलर, ट्रंप सरकार का नया आदेश आज से लागू

    Related Posts

    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.