Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 12:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»इस बार पटना का दशहरा होगा खास, रामलीला से लेकर रावण दहन तक कई नए आयोजन
    बिहार

    इस बार पटना का दशहरा होगा खास, रामलीला से लेकर रावण दहन तक कई नए आयोजन

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दशहरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना का गांधी मैदान इस बार दशहरा महोत्सव के खास आयोजनों का गवाह बनेगा। रावण दहन के साथ-साथ 12 दिन तक भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन को और खास बनाने के लिए कई नई चीजें जोड़ी गई हैं, जो पहली बार लोगों को देखने को मिलेंगी।

     इको-फ्रेंडली पटाखों से होगा रावण दहन

    इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले इको-फ्रेंडली पटाखों से जलाए जाएंगे, जिन पर कुल 5 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रावण का पुतला 80 फीट, मेघनाद का 75 फीट और कुंभकरण का 70 फीट ऊंचा होगा। बारिश से बचाव के लिए पुतलों पर खास वार्निश लगाया जाएगा ताकि पानी नहीं रुके।

     पुतले बना रहे हैं आगरा के कलाकार

    पुतलों का निर्माण आगरा में किया जा रहा है। वहां से पुतले पटना लाकर बाकी का काम पूरा किया जाएगा।

     रामलीला के लिए वृंदावन से आएंगे कलाकार

    गांधी मैदान में 100×200 फीट का जर्मन पंडाल लगाया जाएगा, जहां हर दिन शाम 6 से 9 बजे तक रामलीला का मंचन होगा। इसके लिए वृंदावन से 35 कलाकारों की टीम आ रही है। दर्शकों के लिए खुले आसमान के नीचे बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।

     रामायण के पात्रों के नाम पर होंगे गेट

    गांधी मैदान के सभी 12 गेट इस बार रामायण के पात्रों के नाम पर होंगे। जैसे – राम द्वार, भरत द्वार, केवट द्वार, सबरी द्वार आदि। गेट नंबर 1 को “अयोध्या द्वार” नाम दिया गया है।

     भगवान राम आएंगे हेलिकॉप्टर से

    इस बार भरत मिलाप के दृश्य को और खास बनाने के लिए भगवान श्रीराम हेलिकॉप्टर से गांधी मैदान में उतरेंगे। यह दृश्य पुष्पक विमान की जगह हेलिकॉप्टर से दिखाया जाएगा।

    जानकी मंदिर का मॉडल और पूजा

    सीतामढ़ी के पुनौराधाम जानकी मंदिर का एक 10×12 फीट का मॉडल भी रामलीला मंच के पास लगाया जाएगा। यहां सीता माता की विधिपूर्वक पूजा की जाएगी, जिसके लिए पुजारी मिथिला से आएंगे। पूजा के लिए एक दानपेटी भी रखी जाएगी, जिससे जमा राशि जानकी मंदिर निर्माण के लिए भेजी जाएगी।

     35 लाख रुपये का कुल बजट

    इस भव्य आयोजन पर कुल 35 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दशहरा कमेटी का कहना है कि इस बार आयोजन ऐतिहासिक होगा और दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देगा।

    Also Read : नीतीश सरकार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए की बड़ी घोषणा

     

    इको फ्रेंडली पटाखे कुंभकरण गांधी मैदान जानकी मंदिर मॉडल दशहरा 2025 दशहरा महोत्सव पटना दशहरा पटना न्यूज पुनौराधाम बिहार त्योहार भरत मिलाप मेघनाद रामलीला रामायण गेट्स रावण का पुतला रावण दहन वृंदावन कलाकार सांस्कृतिक आयोजन सीता माता पूजा हेलिकॉप्टर से राम आगमन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश सरकार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए की बड़ी घोषणा
    Next Article मुजफ्फरपुर में आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली

    Related Posts

    बिहार

    राजगीर-पटना फास्ट मेमू ट्रेन अब नियमित, बिहार के यात्रियों को मिली बड़ी राहत

    September 21, 2025
    बिहार

    मुजफ्फरपुर में आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली

    September 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    नीतीश सरकार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए की बड़ी घोषणा

    September 21, 2025
    Latest Posts

    प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जीएसटी दरों में बदलाव पर हो सकता है ऐलान

    September 21, 2025

    राजगीर-पटना फास्ट मेमू ट्रेन अब नियमित, बिहार के यात्रियों को मिली बड़ी राहत

    September 21, 2025

    Royal Enfield की 350cc बाइक्स अब Flipkart पर होंगी उपलब्ध, 22 सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन बिक्री

    September 21, 2025

    एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला आज… जानें पिच और मौसम का हाल

    September 21, 2025

    चाईबासा में डायरिया का प्रकोप, एक बच्ची की मौ’त

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.