Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मधुपुर में नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किए टिकट और मशीनें
    झारखंड

    मधुपुर में नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किए टिकट और मशीनें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नकली लॉटरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले के मधुपुर में पुलिस ने नकली लॉटरी का बड़ा गिरोह पकड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर पथरोल और मधुपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बहादुरपुर और फतेहपुर गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक गोदाम से भारी मात्रा में नकली लॉटरी टिकट, प्रिंटर, कटर और पंचिंग मशीन समेत कई उपकरण बरामद किए गए।

    चिकन व्यवसाय की आड़ में लॉटरी का खेल

    छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि यह गोरखधंधा एबी चिकन नामक व्यवसाय के मालिक आफताब के गोदाम से संचालित हो रहा था। पुलिस के अनुसार, वहां से नकली लॉटरी छापकर झारखंड, बिहार और बंगाल के कई इलाकों में भेजी जाती थी। गिरोह इससे करोड़ों की कमाई कर रहा था।

    पहले भी हो चुका है खुलासा

    इससे पहले भी 10 जुलाई को मधुपुर पुलिस ने पनाहकोला में नकली लॉटरी छापने वाले एक अन्य गिरोह को पकड़ा था, जहां मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया गया था। यह घटनाएं दिखाती हैं कि इलाके में अवैध लॉटरी का जाल फैला हुआ है।

    युवाओं को बना रहे हैं निशाना

    पुलिस का कहना है कि यह गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसका नेटवर्क कई जगहों से संचालित हो रहा था। इनका मुख्य निशाना युवा वर्ग था, जो आसान पैसे के लालच में फंस जाते हैं और बाद में आर्थिक व पारिवारिक समस्याओं से जूझते हैं।

    जांच जारी, कई और गिरफ्तारी संभव

    पुलिस अब मकान मालिकों और गोदाम देने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस रैकेट में कई और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

    Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं गयाजी, पितृपक्ष में किया पिंडदान

    अभियान तेज अवैध कारोबार आर्थिक समस्याएं कटर गिरफ्तारी गिरोह पकड़ा गया झारखंड देवघर नकली लॉटरी पंचिंग मशीन पुलिस कार्रवाई पुलिस जांच प्रिंटर बंगाल बिहार मधुपुर युवाओं को निशाना लॉटरी टिकट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं गयाजी, पितृपक्ष में किया पिंडदान
    Next Article कुड़मी रेल रोको आंदोलन : बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक तिवारी महतो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.