Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 5:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ बड़े पर्दे पर रिलीज, जीत चुकी है इंटरनेशनल अवॉर्ड
    मनोरंजन

    मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ बड़े पर्दे पर रिलीज, जीत चुकी है इंटरनेशनल अवॉर्ड

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2025Updated:September 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बूंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मणिपुरी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। फिल्म ‘बूंग’ आज से PVR INOX के चुनिंदा सिनेमाघरों में भारत में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और स्यूटेबल पिक्चर्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया गया है।

    टोरंटो फिल्म फेस्टिवल से भारतीय सिनेमाघरों तक

    ‘बूंग’ ने अपना वर्ल्ड प्रीमियर 2024 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में किया था, जहां इसे जबरदस्त क्रिटिक्स की सराहना और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स भी मिले। फिल्म में प्रोफेशनल और नए कलाकारों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है, जो इसकी कहानी को और भी सजीव बनाता है।

    फिल्म की कहानी

    ‘बूंग’ की कहानी एक छोटे लड़के की है जो अपनी अकेली मां के साथ मणिपुर के एक गांव में रहता है। उसका पिता जॉयकुमार, जो कभी शहर में काम करता था, अचानक गायब हो गया। लड़का और उसकी मां अब तक इस रहस्य से जूझ रहे हैं कि जॉयकुमार उन्हें छोड़ गया या उसके साथ कुछ बुरा हुआ। अपने पिता की तलाश में लड़का अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ निकलता है एक इमोशनल सफर पर यही सफर फिल्म की भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी का मुख्य आधार है।

    लक्ष्मीप्रिया देवी का भावुक बयान

    निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने फिल्म की रिलीज पर कहा, “बूंग वो किताब है, जो मैं अपनी खराब इंग्लिश की वजह से नहीं लिख पाई। यह मेरी दादी की लोककथाओं से प्रेरित है, जिन्होंने मेरे बचपन को गर्मजोशी दी। यह फिल्म मणिपुर के लोगों की हिम्मत को समर्पित है। यह मेरे लिए गर्व और कृतज्ञता का पल है कि एक मणिपुरी फिल्म अब भारत के मेनलैंड तक पहुंची है।”

    PVR INOX की प्रतिक्रिया

    PVR INOX पिक्चर्स के CEO कमल गियानचंदानी ने कहा, “हम मानते हैं कि हर कहानी के लिए दर्शक मौजूद हैं। ‘बूंग’ एक लोकल कहानी के साथ ग्लोबल अपील रखती है और इसे रिलीज करना हमारे लिए गर्व की बात है।”

    फिल्म की रिलीज और वितरण

    भारत में फिल्म को अनिल थडानी की AA Films Pvt. Ltd. द्वारा वितरित किया जा रहा है। ‘बूंग’ 19 सितंबर 2025 से देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में देखी जा सकती है।

    has won an international award. Manipuri film 'Boong' creates a stir at TIFF - now watch this heartwarming story on the big screen Manipuri film 'Boong' released on the big screen Manipuri film 'Boong' releases in India today जीत चुकी है इंटरनेशनल अवॉर्ड मणिपुरी फिल्म 'बूंग' बड़े पर्दे पर रिलीज मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ आज भारत में रिलीज मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने TIFF में मचाई धूम– अब बड़े पर्दे पर देखिए यह दिल छू लेने वाली कहानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकंगना रनौत पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा – “अगर तमिलनाडु आएं तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए”
    Next Article हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, इन आसान आदतों से करें कंट्रोल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    मनोरंजन

    ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस डे 10 : 200 करोड़ पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई

    April 27, 2026
    मनोरंजन

    33 साल बाद ‘खलनायक 2’ का ऐलान, टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज

    April 25, 2026
    Latest Posts

    इरफान अंसारी और उनके करीबियों पर बड़े घोटाले का आरोप, मुख्य सचिव ने दिए जांच का आदेश

    May 1, 2026

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.