Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से चलते चली गयी ‘झींगुर’ की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
    बिहार

    झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से चलते चली गयी ‘झींगुर’ की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डॉक्टर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gaya : बिहार के गया जिले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 22 साल के झींगुर कुमार के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार झींगुर मजदूरी का काम करता था। इसके मौत के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने अबगिला के पास गयाजी-नवादा मार्ग पर 2 घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिखर गांव से सामने आई है।

    क्या है मामला?

    मृतक की मां सुमंती देवी ने बताया कि झींगुर का हाथ चौकी से गिरने से टूट गया था। झोलाछाप डॉक्टर एजाज ने बिना एक्स-रे कराए प्लास्टर चढ़ा दिया और दो इंजेक्शन लगाए। प्लास्टर इतना टाइट था कि हाथ की नस दब गई, जिससे हाथ सूजने लगा। घर लौटने के बाद झींगुर की हालत बिगड़ गई। उसे दूसरे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि टाइट प्लास्टर के कारण नस फट गई थी। प्लास्टर काटते समय झींगुर की मौत हो गई।

    डॉक्टर फरार

    मौत की खबर फैलते ही डॉक्टर एजाज ने अपना क्लिनिक बंद कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को क्लिनिक के बाहर रखकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी एसके द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत लेकर जांच शुरू की जाएगी और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    Also Read : दरभंगा में यूट्यूब पत्रकार की पिटाई का मामला : तेजस्वी ने कराई FIR, मंत्री पर लगाया आरोप

    A laborer died due to the negligence of a quack doctor in Gaya district of Bihar villagers blocked the road ग्रामीणों ने की सड़क जाम बिहार के गया जिला में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक मजदूरी की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदरभंगा में यूट्यूब पत्रकार की पिटाई का मामला : तेजस्वी ने कराई FIR, मंत्री पर लगाया आरोप
    Next Article जितिया पूजा की तैयारी कर रही तीन बच्चों की मां को लगा करंट, मौके पर तोड़ा दम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.