Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जितिया पूजा की तैयारी कर रही तीन बच्चों की मां को लगा करंट, मौके पर तोड़ा दम
    जोहार ब्रेकिंग

    जितिया पूजा की तैयारी कर रही तीन बच्चों की मां को लगा करंट, मौके पर तोड़ा दम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जितिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई स्थित बलरोटांड गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जितिया पूजा की तैयारी कर रही एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय निर्मला देवी, पत्नी विजय यादव के रूप में की गई है। परिवार के अनुसार, रविवार को गांव की महिलाएं जितिया पर्व के लिए उपवास रखी थीं। शाम को सभी महिलाएं स्नान कर पूजा की तैयारियों में जुटी थीं। निर्मला देवी भी अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए पूजा की तैयारी कर रही थी। निर्मला देवी के तीन छोटे बच्चे हैं – एक बेटा और दो बेटियां।

    कैसे हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, स्नान करने के बाद निर्मला देवी घर के अंदर गीले कपड़े सुखाने के लिए गईं। इसी दौरान वहां से गुजरे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गईं। गीले कपड़े और नंगे पैर होने की वजह से उन्हें जोरदार करंट लगा और वे बेहोश होकर वहीं गिर गईं। आवाज सुनते ही परिवार के लोग दौड़े और आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    बिजली विभाग पर काम अधूरा छोड़ने का आरोप

    मृतका के जेठ मनी यादव ने बताया कि हाल ही में गांव में नए बिजली खंभे लगाए गए थे और केबलिंग का काम अधूरा छोड़ दिया गया था। इसके चलते घर तक आने वाले तार असुरक्षित हालत में थे। इसी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। परिजनों ने बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।

    Also Read : धनबाद SSP ने 155 SI का किया तबादला… देखें लिस्ट

    Mother of three children preparing for Jitiya Puja got electrocuted and died on the spot जिउतिया पूजा की तैयारी कर रही तीन बच्चों की मां को लगा करंट मौके पर तोड़ा दम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से चलते चली गयी ‘झींगुर’ की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
    Next Article UPI के नए नियम आज से लागू, अब एक दिन में 10 लाख तक कर सकेंगे पेमेंट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    Latest Posts

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.