Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 7:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»‘महिला व उसके परिजनों को खरोंच भी आयी तो…’ बोकारो DC की सख्त चेतावनी
    झारखंड

    ‘महिला व उसके परिजनों को खरोंच भी आयी तो…’ बोकारो DC की सख्त चेतावनी

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब कसमार थाना क्षेत्र के धधकिया गांव की रहने वाली शांता मुखर्जी ने आत्महत्या का प्रयास करने की बात कही। महिला ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और घर से जबरन निकालने की धमकी दी जा रही है।

    DC अजय नाथ झा, जो खुद जनता दरबार की अध्यक्षता कर रहे थे, ने इस गंभीर मामले पर मौके पर ही संज्ञान लेते हुए महिला को समझाया और भावनात्मक सहारा दिया। उन्होंने महिला से कहा,

    “तुम्हारा जीवन अनमोल है, हार मानना समाधान नहीं है। हम सब तुम्हारे साथ हैं, तुम अकेली नहीं हो।” महिला ने उपायुक्त को भरोसा दिलाया कि अब वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाएंगी और मजबूती के साथ अपने परिवार और समाज के लिए आगे बढ़ेंगी।

    तत्काल कार्रवाई के निर्देश

    इस संवेदनशील घटना पर DC ने एसडीपीओ बेरमो और बीडीओ कसमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित आरोपितों को चेतावनी दी कि अगर महिला या उसके परिजनों को तनिक भी नुकसान हुआ तो प्रशासन कठोरतम कार्रवाई करेगा।

    उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि अगले आदेश तक महिला अपने उसी घर में रहेंगी और पुलिस व स्थानीय प्रशासन उनके और उनके परिवार के सुरक्षित आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

    मामले की विस्तृत जांच होगी

    महिला ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की, जबरन घर से निकाला और ताला लगा दिया। इस पर उपायुक्त ने एसडीओ और एसडीपीओ को मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

    जनता दरबार में 61 मामलों की सुनवाई

    जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 61 मामलों की सुनवाई की। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।

    इन मामलों में मुख्य रूप से भूमि अतिक्रमण, भूमि विवाद, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, नियोजन, नगर निगम, राजस्व व अनुमंडल कार्यालय से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं।

    DC अजय नाथ झा ने जनता दरबार में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा: “जीवन संघर्षों से भरा होता है, लेकिन हर अंधेरे के बाद उजाला जरूर आता है। आत्महत्या कोई समाधान नहीं है। प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

    उपस्थित अधिकारीगण

    इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर  मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियुष, तथा सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह शामिल थे।

    Also Read : उड़ान भरते ही गिरा स्पाइसजेट के विमान का पहिया, फिर…

    आत्महत्या का प्रयास उपायुक्त अजय नाथ झा एसडीपीओ कसमार जन शिकायत जनता दरबार झारखंड समाचार प्रशासनिक कार्रवाई प्रशासनिक सुनवाई बीडीओ बेरमो बोकारो बोकारो जिला प्रशासन भूमि विवाद महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा शांता मुखर्जी समाहरणालय बोकारो सरकारी पहल सामाजिक न्याय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउड़ान भरते ही गिरा स्पाइसजेट के विमान का पहिया, फिर…
    Next Article पटना के लिए पंजाब से चली शराब की बड़ी खेप सिमडेगा में पकड़ाई

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने बड़ा विषैला वाइपर सांप निकाला, छोड़ा जंगल में…

    October 29, 2025
    गुमला

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025
    झारखंड

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने बड़ा विषैला वाइपर सांप निकाला, छोड़ा जंगल में…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में लापता किशोरी का श’व बरामद

    October 29, 2025

    चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.