Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के बकाया के लिए समिति गठित, जल्द होगा समाधान : केंद्रीय कोयला मंत्री
    झारखंड

    झारखंड के बकाया के लिए समिति गठित, जल्द होगा समाधान : केंद्रीय कोयला मंत्री

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपने झारखंड दौरे के दौरान बताया कि राज्य सरकार की ओर से मांगी जा रही बकाया राशि को लेकर एक समिति गठित की गई है, जिसमें कोल मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हैं। अब तक इस समिति की दो से तीन बैठकें हो चुकी हैं और जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

    मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोल मंत्रालय का मकसद पैसा कमाना नहीं, बल्कि देश की कोयला जरूरतों को पूरा करना है ताकि भारत विकसित बन सके। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा।

    #WATCH रांची, झारखंड: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, “…जनजातीय लोगों का कल्याण और उन्हें सम्मान देना इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार काम कर रही है… एनडीए सरकार ने आदिवासी समुदाय की एक महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया… हम झारखंड के विकास के लिए पूरी… pic.twitter.com/AGIGOD8CnX

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025

    माइंस वाटर का उपयोग और पर्यावरण संरक्षण

    कोयला मंत्री ने बताया कि बंद हो चुकी कोयला खदानों (माइंस) के पानी का सही उपयोग करने के लिए सरकार काम कर रही है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और गोवा में इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। देश में ऐसी 143 खदानें हैं जिनका क्लोजर अभी बाकी है। अब तक 9 खदानें बंद हो चुकी हैं और आने वाले 2-3 सालों में सभी को नियमों के अनुसार बंद कर दिया जाएगा।

    स्थानीय लोगों को मिलेगा फायदा

    रेड्डी ने कहा कि माइंस क्लोजर के बाद उनके पानी के उपयोग से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य को भी लाभ होगा। केंद्र सरकार इस पूरी प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण और रोजगार दोनों पर ध्यान दे रही है।

    झरिया के लिए नया मास्टर प्लान

    धनबाद के झरिया क्षेत्र के लिए केंद्रीय मंत्री ने नया मास्टर प्लान लाने की घोषणा की। इस योजना के तहत 60 लोगों की टीम बनाई जाएगी, जिनमें से 50 की नियुक्ति कोल मंत्रालय कर चुका है। राज्य सरकार को अब सीईओ नियुक्त करना है। प्लान में पुनर्वास, रोजगार, आवास, स्कूल और अस्पताल की सुविधाएं शामिल हैं।

    अवैध खनन पर चिंता, सुरक्षा व्यवस्था पर ज़ोर

    अवैध खनन के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग हो रहा है और कोल कंपनियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

     

    अवैध खनन केंद्र सरकार योजनाएं कोयला उत्पादन कोयला खदानें कोयला मंत्री कोल इंडिया कोल मंत्रालय खनन दुर्घटनाएं जी किशन रेड्डी झरिया पुनर्वास झरिया मास्टर प्लान झारखंड समाचार झारखंड सरकार पर्यावरण संरक्षण माइंस क्लोजर माइंस वाटर यूटिलाइजेशन रांची खबर रोजगार सुरक्षा उपाय स्थानीय रोजगार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनींद की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल बिगाड़ रही मेंटल हेल्थ… जानें सुधार के आसान उपाय
    Next Article कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षा सुधार की नई पहल: सेमेस्टर, पीएचडी, और नर्सिंग पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.