Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या मामले में 14 साल बाद पकड़ाया 9वां आरोपी हरि महतो, अब भी है दस आरोपी फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या मामले में 14 साल बाद पकड़ाया 9वां आरोपी हरि महतो, अब भी है दस आरोपी फरार

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या मामले में रांची पुलिस को 14 साल बाद एक उपलब्धि मिली है। रांची पुलिस ने लंबे वर्षो से फरार चल रहे हरि महतो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हरि हत्या के बाद से रांची छोड़ कर फरार चल रहा था। पंजाब में अपनी पहचान छिपा कर मजदूरी का काम करता था, ताकि उसकी पहचान किसी को पता न चल सके। तुपुदाना ओपी प्रभारी मो तारिक ने गुप्त सूचना पर आरोपी हरि को कांके के गागी से पकड़ा है।
    पुलिस के अनुसार आरोपी गागी स्थित अपने ससुराल में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों को रखता था। छुट्टी मिलने पर बीच-बीच में रांची आता था। हाल ही में वह रांची आया था। वही पुराने मामले को निष्पादन करने के लिए तुपुदाना ओपी प्रभारी फ़ाइल खंगाल रही थे। इस दौरान हरि व अन्य आरोपितों की फरारी की जानकारी मिली। फिर उन्हें सूचना मिली कि हरि गागी स्थित अपने ससुराल में आया हुआ है। इसके बाद एक टीम बनाकर वहां छापेमारी की। जिसके बाद हरि को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

    दस आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से है फरार

    डायन बिसाही के आरोप में लंबे समय के बाद पुलिस को सफलता मिली है। हालांकि, इस मामले में दस आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। इतने लंबे समय तक सभी आरोपी अपनी पहचान छिपा कर दूसरे राज्यों में काम कर रहे होंगे।

    तुपुदाना शिकायत करने आयी महिला को समझा था पागल, फिर धुर्वा इंस्पेक्टर ने की थी कार्रवाई

    वर्ष 2005 में हजाम निवासी बिरबल महतो सहित उसके परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी गई। डायन बिसाही का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हत्या हुई थी। देर रात सोते समय आरोपियों ने एक एक सदस्य को मार डाला था। बिरबल का रिश्तेदार आसमान महतो से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आसमान महतो ने ग्रामीणों को बिरबल की पत्नी के बारे में डायन बता कर हत्या के लिए उकसाया था। फिर बिरबल के घर को घेरकर पूरे परिवार को मार डाला गया था। हालांकि देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर अपने पत्नी दुधमुंहे बच्चे के साथ झाड़ी में छुपकर रात बिताई थी। सुबह वह तुपुदाना ओपी पहुंचकर मामले की जानकारी दी थी। मगर उस समय पुलिस ने पागल समझकर मामले को हल्के में लिया था। इसके बाद धुर्वा थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी कमाल खान ने मामले को गंभीरता से लेकर घटनास्थल पहुंचे तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया था। इसके बाद गांव में छापेमारी की थी। उस समय ग्रामीण फरार हो गए थे। बाद में मामले में आठ की गिरफ्तारी हुई थी।

    #Crime news #Jharkhand News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिशाल: एक छोटी सी कोशिश और सवर गई महिलाओं की जिंदगी
    Next Article गढ़वा में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिलने से सनसनी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.