Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, तीन जवान जख्मी
    ट्रेंडिंग

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, तीन जवान जख्मी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025Updated:September 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुरक्षाबलों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में सोमवार की सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अनुमान है कि 3 से 4 आतंकी वहां छिपे हो सकते हैं।

    एक आतंकी मारा गया

    चिनार कोर, भारतीय सेना के अनुसार सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। इस मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी समेत तीन जवान जख्मी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था। जैसे ही टीमें नजदीक पहुंचीं, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

    Jammu and Kashmir | One terrorist has been killed during an anti-terror operation in the Guddar forest of Kulgam.

    A junior commissioned officer suffered injuries. Operation is in progress: Chinar Corps, Indian Army pic.twitter.com/bbMyCJMJc7

    — ANI (@ANI) September 8, 2025

    लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी

    गुड्डार में छिपे आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े हैं। इस बीच, जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ ने रविवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया। सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया और उसे पकड़ा। उससे पूछताछ जारी है।

    आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

    सुरक्षाबलों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के नेटवर्क को खत्म करने के लिए सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाना काफी नहीं है, बल्कि उनके समर्थकों पर भी कार्रवाई जरूरी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से आतंकी नियंत्रण रेखा (LoC) के जरिए घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।

    सीमा पर सतर्कता

    जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में 240 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा बीएसएफ कर रही है। पाकिस्तान की मदद से आतंकी संगठन ड्रोन के जरिए हथियार, ड्रग्स और नकदी भेजने की कोशिश करते हैं। बीएसएफ ड्रोन-रोधी तकनीक का इस्तेमाल कर ऐसी गतिविधियों को रोक रही है।

    ड्रग तस्करी और हवाला पर नजर

    ड्रग तस्कर और हवाला रैकेट भी सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं। माना जाता है कि इनसे मिलने वाला पैसा आतंकवाद को बढ़ावा देने में इस्तेमाल होता है। ज्यादातर मामलों में इन रैकेट्स की जड़ें पाकिस्तान और वहां के आतंकी गुर्गों से जुड़ी पाई गई हैं।

    Encounter between security forces and terrorists in Jammu and Kashmir one terrorist killed three soldiers injured एक आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तीन जवान जख्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, मेटल-ऑटो शेयरों ने दी मजबूती
    Next Article ग्रामीण के कंधे पर बैठ कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, वीडियो वायरल

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.