Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Sep, 2025 ♦ 4:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का NDA पर हमला, बेरोजगारी और गरीबी पर पूछे 12 तीखे सवाल
    बिहार

    चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का NDA पर हमला, बेरोजगारी और गरीबी पर पूछे 12 तीखे सवाल

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NDA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बिहार में बेरोजगारी, गरीबी और पलायन के मुद्दों पर 12 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय युगांडा और रवांडा जैसे गरीब देशों से भी कम है।

    तेजस्वी का सोशल मीडिया पर हमला

    तेजस्वी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि 20 साल से बिहार और 11 साल से केंद्र में NDA की सरकार होने के बावजूद बिहार बेरोजगारी, पलायन और गरीबी का केंद्र बन गया है। नीति आयोग की रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने कहा कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय बहुत कम है। उन्होंने बिहार के 8 करोड़ युवाओं की ओर से नीतीश सरकार से 12 सवाल पूछे :

    𝟐𝟎 वर्षों से बिहार और 𝟏𝟏 वर्षों से केंद्र में नीतीश-मोदी की सरकार रहने के बावजूद 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहार को बेरोजगारी,पलायन और गरीबी का मुख्य केंद्र बना दिया है। यह मैं नहीं साल दर साल भारत सरकार की नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है।

    टेक्नोलॉजी, उदारीकरण और 𝐀𝐈 के दौर के…

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 8, 2025

    1. बिहार में मखाना, चावल, गन्ना, लीची, आम जैसे उत्पादों के बावजूद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्यों नहीं लगे?
    2. बिहार बेरोजगारी का केंद्र क्यों है? आईटी कंपनियां और आईटी पार्क क्यों नहीं बने?
    3. मछली उत्पादन के संसाधन होने के बावजूद मछली बाजार और मछुआरों की आय क्यों नहीं बढ़ी?
    4. डेयरी उद्योग जैसे दूध, घी, पनीर के बड़े कारखाने क्यों नहीं शुरू हुए?
    5. उद्योग-विशिष्ट क्लस्टर क्यों नहीं बनाए गए?
    6. बुनकर, लघु और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा क्यों नहीं दिया गया?
    7. बिहार को पर्यटन केंद्र क्यों नहीं बनाया गया?
    8. भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी और नियमित क्यों नहीं है?
    9. 20 साल में बिहार से कितना पलायन हुआ और यह क्यों बढ़ रहा है?
    10. कितने चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल और उद्योग बंद हुए, इससे कितना नुकसान हुआ?
    11. शिक्षा और चिकित्सा के लिए बिहार का कितना पैसा दूसरे राज्यों में गया?
    12. बिहार के मानव संसाधन का कितना प्रतिशत बिहार में और कितना बाहर काम करता है?

    युवाओं को जवाब दे सरकार: तेजस्वी

    तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जवाब नहीं मिला, तो बिहार के युवा इस चुनाव में करारा जवाब देंगे।

    चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल

    तेजस्वी के इन सवालों ने बिहार के सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। राजद और एनडीए के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही इन मुद्दों पर चर्चा और तेज होने की उम्मीद है।

    NDA Government NDA सरकार Tejashwi Yadav Tejashwi Yadav asked 12 sharp questions to NDA government on unemployment and poverty Tejashwi Yadav attacks NDA before Bihar assembly elections तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव ने NDA सरकार से बेरोजगारी और गरीबी पर पूछे 12 तीखे सवाल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरातू ह’त्याकां’ड : 10 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 6 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, मेटल-ऑटो शेयरों ने दी मजबूती

    Related Posts

    बिहार

    NIA की टीम ने बिहार के कटिहार से एक को दबोचा, पुलवामा कनेक्शन का है शक

    September 8, 2025
    ट्रेंडिंग

    आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, CM ने किया ऐलान

    September 8, 2025
    बिहार

    बिहार के इस नदी पर 814 करोड़ की लागत से बनेगा हाई-लेवल पुल, CM नीतीश करेंगे शिलान्यास

    September 8, 2025
    Latest Posts

    धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान को लेकर बवाल, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

    September 8, 2025

    दुर्गा पूजा और विजयादशमी को लेकर DC-SP ने की बैठक, दिए कई निर्देश

    September 8, 2025

    रांची में तीन बड़े फ्लाईओवर परियोजनाओं पर मंथन, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जरूरी निर्देश

    September 8, 2025

    महज एक कंफ्यूजन में नाहक मा’रा गया रवि कुमार, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें

    September 8, 2025

    सिदगोड़ा में विवाहिता की मौ’त, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप …

    September 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.