Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के इस जिले में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा सौर-बैटरी बिजली घर, CM करेंगे उद्घाटन
    ट्रेंडिंग

    बिहार के इस जिले में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा सौर-बैटरी बिजली घर, CM करेंगे उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैटरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lakhisarai : बिहार के लखीसराय जिले के कजरा में देश का सबसे बड़ा सौर-बैटरी आधारित बिजली घर बनकर तैयार हो गया है। यह अपनी तरह की पहली और सबसे बड़ी परियोजना है, जिसमें सौर ऊर्जा के साथ अत्याधुनिक बैटरी भंडारण प्रणाली को जोड़ा गया है। इस बिजली घर का उद्घाटन इसी महीने CM नीतीश कुमार करेंगे।

    यह बिहार की पहली ऐसी ऊर्जा परियोजना है, जो निर्धारित समय से पहले पूरी हुई। इसे जनवरी 2026 तक पूरा करना था, लेकिन कंपनी की मेहनत और कुशल प्रबंधन के कारण सितंबर 2025 में ही काम पूरा हो गया। यह बिहार सरकार की परियोजना प्रबंधन क्षमता का शानदार उदाहरण है।

    क्या है इस बिजली घर की खासियत?

    इस संयंत्र से बिहार को हर दिन शाम के समय (पीक आवर) 45.4 मेगावाट बिजली 4 घंटे तक मिलेगी। इससे बिहार विद्युत कंपनी को बाजार से महंगी बिजली खरीदने की जरूरत कम होगी, जिससे बिजली खर्च में भारी बचत होगी। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने इस बिजली घर से बिजली लेने की मंजूरी दे दी है।

    दो चरणों में निर्माण

    यह परियोजना 1232 एकड़ जमीन पर दो चरणों में बन रही है।

    पहला चरण (पूरा हो चुका) : 

    • जमीन : 689 एकड़
    • सौर ऊर्जा क्षमता : 185 मेगावाट
    • बैटरी भंडारण : 254 मेगावाट-घंटा
    • बिजली आपूर्ति : 45.4 मेगावाट (4 घंटे)
    • लागत : ₹1570 करोड़
    • निर्माण पूरा : सितंबर 2025

    दूसरा चरण (निर्माणाधीन) : 

    • जमीन : 400 एकड़
    • सौर ऊर्जा क्षमता : 116 मेगावाट
    • बैटरी भंडारण : 241 मेगावाट-घंटा
    • बिजली आपूर्ति : 50.5 मेगावाट (4 घंटे)
    • लागत : ₹880.27 करोड़
    • निर्माण समयसीमा : दिसंबर 2026

    दोनों चरण पूरे होने के बाद यह संयंत्र 301 मेगावाट सौर ऊर्जा और 495 मेगावाट-घंटा बैटरी भंडारण क्षमता के साथ देश का सबसे बड़ा सौर-बैटरी हाइब्रिड बिजली घर होगा।

    हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

    ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह परियोजना बिहार की हरित ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह न केवल बिहार को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन कम करने और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में भी योगदान देगी।

    परियोजना के फायदे :

    • बिजली की लागत में कमी
    • स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन
    • बिजली कटौती में कमी
    • ग्रिड स्थिरता में सुधार
    • भारत के क्लाइमेट एक्शन लक्ष्यों में योगदान

    Also read : BREAKING : चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर व हथियार बरामद

    CM Nitish Kumar will inaugurate the solar-battery power plant CM नीतीश कुमार सौर-बैटरी बिजली घर का करेंगे उद्घाटन The country's largest solar-battery power plant has been built in Lakhisarai district of Bihar बिहार के लखीसराय जिले में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा सौर-बैटरी बिजली घर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बना आम और तरबूज उत्पादन में आत्मनिर्भर, बिरसा हरित ग्राम योजना की बड़ी कामयाबी
    Next Article वज्रपात से RJD के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की मौ’त, अंधविश्वास में श’व को 4 घंटे गोबर में रखा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.