Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»अब पढ़ाई का खर्च होगा कम, GST में आये बड़े बदलाव…
    शिक्षा

    अब पढ़ाई का खर्च होगा कम, GST में आये बड़े बदलाव…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: GST सुधार 2025 में शिक्षा क्षेत्र को बड़ी राहत दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 3 सितंबर 2025 को हुई 56वीं GST काउंसिल बैठक में नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी सुधार को मंजूरी दी गई। नए ढांचे का उद्देश्य कर प्रणाली को सरल बनाना, परिवारों का बोझ घटाना और छोटे व्यापारियों व उद्यमों के लिए कारोबार को आसान करना है।

    अब GST केवल दो स्लैब—5% और 18%—पर आधारित होगा। कृषि, एमएसएमई, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रम-प्रधान उद्योगों और घरेलू उपभोग पर व्यापक दर कटौती की गई है। संशोधित दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। वहीं, सिगरेट, तंबाकू और बीड़ी जैसी वस्तुओं पर वर्तमान सेस प्रणाली तब तक जारी रहेगी जब तक लंबित मुआवजा राशि निपट नहीं जाती।

    शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि कॉपी, पेंसिल, रबर, क्रेयॉन्स और शार्पनर जैसी आवश्यक अध्ययन सामग्री पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। ज्योमेट्री बॉक्स, स्कूल कार्टन और ट्रे जैसी वस्तुओं को भी 12% से घटाकर 5% स्लैब में रखा गया है। इससे छात्रों के लिए पढ़ाई के साधन सस्ते होंगे, परिवारों पर बोझ कम होगा और शिक्षा की पहुंच आसान बनेगी।

    यह सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने आम लोगों को कर राहत देने का आश्वासन दिया था। इन बदलावों से मध्यवर्ग, युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमों को लाभ मिलने की उम्मीद है, साथ ही दीर्घकालिक आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।

    जीएसटी 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ था और इसे भारत का सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर सुधार माना जाता है। पिछले आठ वर्षों में इसमें कई बदलाव और डिजिटल एकीकरण किए गए हैं। अब यह नया ढांचा जीएसटी को और सरल, सर्वसमावेशी और आम जनता की जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

    Affordable Learning diwali gift education sector GST Council GST Reforms 2025 india news Modi government Nirmala Sitharaman students Tax Relief
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री इरफान अंसारी ने भानु प्रताप शाही को दिया चाय का न्योता, बोले… मुझे बार-बार क्यों टारगेट करते हैं?
    Next Article एक ही रात में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, 7 लाख की संपत्ति ले उड़े

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.