Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिल्ली-एनसीआर में बारिश और बाढ़ से हाहाकार : यमुना उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
    देश

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश और बाढ़ से हाहाकार : यमुना उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2025Updated:September 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह एक बार फिर तेज बारिश के साथ शुरू हुई। राजधानी के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। इस बीच यमुना नदी भी लगातार उफान पर है। जलस्तर के बढ़ने के चलते मजनू का टीला, यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, और झरोड़ा कलां जैसे निचले इलाकों में घरों और दुकानों तक पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने सितंबर के बाकी दिनों में भी अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, बारिश और खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

    यमुना का पानी अब दिल्ली के प्रमुख इलाकों तक पहुंचने लगा है। दिल्ली सचिवालय तक भी बाढ़ का पानी दस्तक दे चुका है, जिससे प्रशासनिक कामकाज पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बाढ़ जैसे हालातों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि यमुना के बढ़ते जलस्तर से दिल्ली के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में पूरी जिम्मेदारी से जुटें और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाएं।

    वहीं, दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी में दी गई राहतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए इन कदमों से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। विशेषकर स्वास्थ्य, बीमा, शिक्षा और घरेलू सामान जैसे क्षेत्रों में टैक्स में कमी आने से जनता को सीधा फायदा होगा। रेखा गुप्ता ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया और कहा कि इससे छोटे और बड़े व्यवसायों को स्थिरता मिलेगी।

    बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी यमुना नदी से सटे यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीएमआरसी के अनुसार, स्टेशन फिलहाल चालू है और इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन वहां जाने वाला संपर्क मार्ग काफी कठिन और जलमग्न हो गया है।

    इधर, यमुना बाजार क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है। अब अस्पताल में कोई मरीज मौजूद नहीं है। आसपास के इलाकों में पानी इस कदर भर गया है कि नाले तक डूब चुके हैं और सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। कश्मीरी गेट से निगम बोध घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है।

    दिल्ली के अलावा गुरुग्राम में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया है। सदर बाजार स्थित अग्रसेन चौक और शीतला माता रोड जैसे इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया है। टूटी सड़कों और पानी के भराव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

    Also read : ग्रामीण कार्य विभाग का सख्त आदेश : अभियंताओं को हर महीने देनी होगी यह रिपोर्ट

    Arvind kejriwal Delhi flood 2025 Delhi Metro alert Delhi NCR news delhi news Delhi private hospital vacant Delhi rain Delhi Secretariat flood Delhi traffic jam flights affected due to rain Gurugram waterlogging NCR weather update Rekha Gupta Yamuna Bank station Yamuna flood Yamuna water level अरविंद केजरीवाल एनसीआर मौसम अपडेट गुरुग्राम जलभराव दिल्ली एनसीआर खबर दिल्ली ट्रैफिक जाम दिल्ली निजी अस्पताल खाली दिल्ली न्यूज दिल्ली बाढ़ 2025 दिल्ली बारिश दिल्ली मेट्रो अलर्ट दिल्ली सचिवालय बाढ़ बारिश से उड़ानें प्रभावित यमुना जलस्तर यमुना बाढ़ यमुना बैंक स्टेशन रेखा गुप्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में पांव पसार रहा डायरिया, DC के आदेश पर रेस हुआ स्वास्थ विभाग
    Next Article छठ पूजा के बाद बिहार में बज सकता है चुनावी बिगुल, 30 सितंबर तक जारी होगी नई वोटर लिस्ट…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.