Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिल्ली दंगा साजिश केस, उमर खालिद-शरजील इमाम समेत कई की जमानत याचिका खारिज..
    देश

    दिल्ली दंगा साजिश केस, उमर खालिद-शरजील इमाम समेत कई की जमानत याचिका खारिज..

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वर्ष 2020 में हुए दंगों से जुड़ी साजिश के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए उमर खालिद और शरजील इमाम समेत कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

    अदालत ने जिनकी जमानत याचिकाएं ठुकराई हैं, उनमें मोहम्मद सलीम खान, शिफा-उर-रहमान, अतहर खान, मीरान हैदर, अब्दुल खालिद सैफी और गुलफिशा फातिमा भी शामिल हैं।

    अभियोजन पक्ष का कहना था कि यह मामला सिर्फ दंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सोची-समझी और खतरनाक साजिश थी, जिसका उद्देश्य देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करना था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से कहा कि केवल लंबे समय से हिरासत में रहने के आधार पर ऐसे गंभीर आरोपों में जमानत नहीं दी जा सकती।

    वहीं, शरजील इमाम के वकील ने तर्क दिया कि उनका मुवक्किल दंगे की जगह और समय से किसी तरह जुड़ा नहीं था, न ही उसके भाषणों या चैट में हिंसा या अशांति भड़काने की कोई बात थी।

    गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस ने उमर खालिद और शरजील इमाम को मास्टरमाइंड बताते हुए उनके खिलाफ यूएपीए और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया था। शरजील को अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया गया था।

    निचली अदालत पहले ही इन सभी की जमानत याचिकाएं खारिज कर चुकी थी, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की गई थी। अदालत का कहना है कि इस तरह के गंभीर मामलों में ‘जमानत नियम और जेल अपवाद’ का सिद्धांत लागू नहीं होता।

    Also read: निकाय चुनाव में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को दी टाइमलाइन तय करने की चेतावनी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, गिरिडीह की डॉक्टर फरहाना व चंदनकियारी की डॉक्टर रिंकू कुमारी बर्खास्त
    Next Article जमशेदपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी पुलिस की 70 हाई-स्पीड बाइक, अपराधियों पर लगेगी लगाम…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

    June 15, 2026

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.