Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»मुकेश अंबानी का ऐलान: 50 करोड़ ग्राहकों के साथ आगे बढ़ा जियो, अब IPO की बारी
    बिजनेस

    मुकेश अंबानी का ऐलान: 50 करोड़ ग्राहकों के साथ आगे बढ़ा जियो, अब IPO की बारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुकेश अंबानी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की 48वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जियो का आईपीओ अगले साल, यानी 2026 की पहली छमाही में लाया जाएगा। अंबानी ने बताया कि कंपनी इसके लिए पूरी तरह तैयारियों में जुटी है और लक्ष्य है कि तय समयसीमा में जियो को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि जियो अब उस मुकाम पर पहुँच चुका है जहाँ वह वैश्विक स्तर पर अपने समकक्षों के बराबर मूल्य सृजित करने की स्थिति में है। उन्होंने निवेशकों को यह भरोसा दिलाया कि यह आईपीओ उनके लिए एक बेहद आकर्षक अवसर साबित होगा।

    इस मौके पर मुकेश अंबानी ने यह भी जानकारी दी कि जियो ने आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्या अब 50 करोड़ के पार पहुँच चुकी है। अंबानी ने इसे देश की डिजिटल क्रांति का प्रतीक बताया और कहा कि जियो सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि एक ऐसा माध्यम है जिसने आम भारतीय की ज़िंदगी में बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि जियो ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो पहले सिर्फ कल्पना का हिस्सा थे जैसे वॉयस कॉल को मुफ्त करना, डिजिटल भुगतान को आसान और सुलभ बनाना, और आधार, यूपीआई, जनधन जैसे सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को जनता से जोड़ना। उन्होंने जियो को देश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम की रीढ़ बताया।

    रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भी इस बैठक में जानकारी साझा करते हुए बताया कि देश में अब तक का सबसे तेज़ 5जी रोलआउट जियो के माध्यम से हुआ है और इसके परिणामस्वरूप अब 22 करोड़ से ज़्यादा लोग जियो ट्रू 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने ऑपरेशंस की शुरुआत करने जा रही है।

    मुकेश अंबानी ने अंत में कहा कि जियो ट्रू 5जी ने डिजिटल कनेक्टिविटी के मायने ही बदल दिए हैं अब स्पीड, विश्वसनीयता और पहुँच एक नई परिभाषा पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग उनसे कहते हैं कि जियो ने उनकी जिंदगी बदल दी, लेकिन सच्चाई यह है कि जियो को वह शक्ति हर एक भारतीय से मिली है जिसने इसे अपनाया और इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया।

    2026 की पहली छमाही Akash Ambani digital connectivity first half of 2026 huge opportunity for investors India's digital economy. Jio customers Jio IPO Jio True 5G Mukesh Ambani Reliance Industries आकाश अंबानी जियो आईपीओ जियो ग्राहक जियो ट्रू 5जी डिजिटल कनेक्टिविटी निवेशकों के लिए बड़ा मौका भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, राहुल गांधी बोले- ‘सत्य और अहिंसा की जीत होगी’
    Next Article बाढ़ की मार से राहत दिलाता है Flood Coverage Insurance, बचा लेता है संपत्ति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    झारखंड

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    22 हजार करोड़ का कर्ज और निपटारा सिर्फ 6.5 करोड़ में: सुभाष चंद्रा केस में NCLT का बड़ा फैसला

    August 27, 2026
    बिजनेस

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.