Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में PM की स्वर्गीय माता पर कथित टिप्पणी पर बवाल, CM ने की निंदा
    बिहार

    राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में PM की स्वर्गीय माता पर कथित टिप्पणी पर बवाल, CM ने की निंदा

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025Updated:August 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान स्वागत मंच से PM नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता हीराबेन मोदी के खिलाफ की गई अभद्र और असंवेदनशील टिप्पणियों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही, आयोग ने दरभंगा के DM को पत्र लिखकर इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

    PM मोदी की माँ को अपमानजनक गालियाँ

    👉बिहार के दरभंगा मे वोटर अधिकार यात्रा के मच से

    👉कांग्रेस और राजद के नेताओ ने निकली गालिया

    राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर FIR होनी चाहिए pic.twitter.com/wFv3cRkyCv

    — Nehra Ji (@nehraji77) August 28, 2025


    वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि यात्रा के दौरान मंच से विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी की माता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ गया। इस घटना ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।

    महिला आयोग की तीखी प्रतिक्रिया

    बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. अप्सरा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, “किसी भी महिला का अपमान, चाहे वह किसी भी परिवार या पद से जुड़ी हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कृत्य लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है और समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश देता है।” आयोग ने इंडी गठबंधन के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है और चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    CM नीतीश कुमार ने की निंदा

    इस मामले में बिहार के CM नीतीश कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा, “दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय PM नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माता जी के विरुद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।”

    दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) August 29, 2025

    BJP ने साधा निशाना

    BJP ने इस घटना को महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि यह घटना न केवल असंवेदनशील है, बल्कि महिलाओं के प्रति विपक्षी नेताओं की मानसिकता को भी दर्शाती है। इस प्रकरण ने बिहार की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और तीखी बहस की संभावना है।

    Also Read : नीतीश सरकार का बड़ा कदम, हर परिवार की एक महिला को मिलेगा रोजगार

    CM Nitish condemns it CM नीतीश ने की निंदा Controversy during Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra in Darbhanga: Uproar over derogatory remarks against PM Modi's late mother Ruckus over Rahul Gandhi's alleged comment on PM's late mother during Voter Rights Yatra दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शुरू राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तेजस्वी यादव बोले- 'यह यात्रा होगी ऐतिहासिक'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश सरकार का बड़ा कदम, हर परिवार की एक महिला को मिलेगा रोजगार
    Next Article झारखंड शराब घोटाले में ACB का शिकंजा और कसा, छत्तीसगढ़ के छह लोगों को भेजा समन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.