Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»छात्रा की स्कूल में जलकर मौ’त के बाद बवाल, हवलदार का सिर फटा
    ट्रेंडिंग

    छात्रा की स्कूल में जलकर मौ’त के बाद बवाल, हवलदार का सिर फटा

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छात्रा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के गर्दनीबाग इलाके में बुधवार को आमला टोला कन्या विद्यालय के बाथरूम में पांचवीं कक्षा की छात्रा जोया की जलकर मौत हो गई। इस घटना को लेकर गुरुवार को मृतका के परिजनों ने चितकोहरा गोलंबर पर सड़क जाम कर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। हंगामे के दौरान भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंका, जिससे गर्दनीबाग थाने के हवलदार रंजीत कुमार घायल हो गए। परिजन सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे और आने-जाने वालों को रोक रहे थे।

    मां का आरोप : शिक्षकों ने की मेरी बेटी की हत्या

    जोया की मां ने बताया, “मेरी बेटी ने कहा था कि किसी ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगाई, लेकिन वह बता नहीं पाई कि किसने ऐसा किया। यह स्कूल के शिक्षकों की साजिश है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।”

    बहन ने खोला राज

    जोया की बहन ने बताया, “मेरी बहन सुबह हंसते-खेलते स्कूल गई थी। उसे कोई परेशानी नहीं थी। एक हफ्ते पहले उसने बताया था कि स्कूल के एक शिक्षक अनिल ने किसी लड़की का हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ की। उसने डराया था कि अगर यह बात किसी को बताई तो स्कूल से निकाल दिया जाएगा।”

    परिजनों का दावा

    परिजनों के अनुसार, जोया रोज की तरह सुबह अपने घर इमारत विला से स्कूल गई थी। प्रार्थना के बाद वह शौचालय गई, लेकिन किसी ने उसे जाते नहीं देखा। चश्मदीदों का कहना है कि जब जोया को बाथरूम से निकाला गया, वह जिंदा थी, लेकिन बेहोश थी और सिर्फ कराह रही थी। मौके से एक बोतल भी मिली, जिसमें केरोसिन भरा था।

    दो थ्योरी पर जांच

    पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों दृष्टिकोण से जांच कर रही है। स्कूल कर्मियों का कहना है कि जोया पानी की बोतल में केरोसिन छिपाकर लाई थी और बाथरूम में खुद को आग लगा ली। वहीं, परिजनों का आरोप है कि जोया ने स्कूल के शिक्षकों का कोई राज जान लिया था, जिसे छिपाने के लिए उसे जलाकर मार दिया गया।

    Chaos after a Bihar student died in a school due to burning constable's head injured Gardanibagh police station constable Ranjit Kumar injured गर्दनीबाग थाने के हवलदार रंजीत कुमार घायल बिहार के छात्रा की स्कूल में जलकर मौत के बाद बवाल हवलदार का सिर फटा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हो सकते हैं CM हेमंत सोरेन
    Next Article बिहार में 15 ग्रिड सब-स्टेशनों पर बिजली स्टोरेज योजना पर काम शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.